फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Harrier: टाटा हैरियर एसयूवी दो नए कलर ऑप्शन में हुई लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स

Sat, 30 Apr 2022 05:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Tata Harrier BS6 - फोटो : For Reference Only
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी लोकप्रिय Harrier (हैरियर) एसयूवी को नए कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है। Tata Harrier एसयूवी रॉयल ब्लू और ट्रॉपिकल मिस्ट कलर के साथ अपडेट की गई है। ये वही पेंट ऑप्शन हैं जो Safari 7-सीटर एसयूवी में पहले से उपलब्ध हैं। इसके अलावा हैरियर को मौजूदा डार्क एडिशन और काजीरंगा एडिशन में भी उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
Tata Harrier SUV - फोटो : For Reference Only
नए रंग
नए ट्रॉपिकल मिस्ट कलर ऑप्शन को XZS और XZ+ वैरिएंट के लिए एक कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ के साथ पेश किया गया है। जबकि रॉयल ब्लू कलर सिर्फ सिंगल टोन में उपलब्ध है, जो XT+ ट्रिम से उपलब्ध हैं। नए रंग को शामिल करने के साथ, टाटा हैरियर अब ऑर्कस व्हाइट, कैलीप्सो रेड और डेटोना ग्रे रंग विकल्पों सहित कई अन्य पेंट ऑप्शन्स में उपलब्ध है। हालांकि, कैमो ग्रीन कलर ऑप्शन फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
Tata Harrier Dark Range - फोटो : Tata Motors
इंजन पावर
नए रंग ऑप्शन्स के अलावा एसयूवी में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। टाटा हैरियर एसयूवी में वही 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलना जारी है, जो 168bhp का अधिकतम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन या तो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। 

4 of 7
Tata Harrier XT Plus - फोटो : Tata Motors
कीमत
Tata Harrier की एक्स-शोरूम कीमत 14.64 लाख रुपये से शुरू होती है जो 20.64 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

5 of 7
Tata Harrier at Tata Showroom - फोटो : Tata Motors
हाल में हुई महंगी
इस बीच, कंपनी ने हाल ही में अपने यात्री वाहन रेंज पर कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी की कारें औसतन 1.1 प्रतिशत महंगी हो गई हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Tata Harrier - फोटो : For Reference Only
ईवी पर फोकस
इसके अलावा, टाटा मोटर्स 11 मई को भारतीय बाजार में लंबी दूरी की Nexon EV की घोषणा के लिए भी तैयार है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में यह भी घोषणा की है कि वह भारत और विदेशी बाजारों के खरीदारों को लक्षित करते हुए 500 किलोमीटर (310 मील) की न्यूनतम रेंज और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Tata Avinya Electric SUV Concept - फोटो : Tata Motors
2025 तक नई ईवी
अपने नए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके बनाए गए पहले इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को कंपनी साल 2025 तक लॉन्च कर देगी। टाटा ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी जहां उसने नई Avinya EV कॉन्सेप्ट एसयूवी को पेश किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें