फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki GSX-R1000R: सुजुकी जीएसएक्स-आर1000आर का 40वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, जानें डिटेल्स

Fri, 14 Nov 2025 11:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुजुकी ने अपनी फ्लैगशिप स्पोर्ट्स बाइक GSX-R1000R का 40th Anniversary Edition (40वीं एनिवर्सरी एडिशन) अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए पेश किया है।
विज्ञापन
1 of 6
Suzuki GSX-R1000R 40th Anniversary Edition - फोटो : Suzuki
सुजुकी ने अपनी फ्लैगशिप स्पोर्ट्स बाइक GSX-R1000R का 40th Anniversary Edition (40वीं एनिवर्सरी एडिशन) अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए पेश किया है। यह मॉडल पहले जुलाई 2025 में यूके और यूरोप के लिए पेश गया था, और अब कंपनी ने इसकी आधिकारिक कीमत का भी एलान कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन तकनीकी अपडेट, नए विंगलेट्स और रेट्रो-स्टाइल पेंट स्कीम के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 17,599 पाउंड (लगभग 20.52 लाख रुपये) रखी गई है।

यह भी पढ़ें - EV: भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बाजार में दिलचस्प मोड़, विनफास्ट ने बिक्री में टेस्ला को पछाड़ा
विज्ञापन

2 of 6
Suzuki GSX-R1000R 40th Anniversary Edition - फोटो : Suzuki
इंजन में महत्वपूर्ण बदलाव
इस एडिशन में पहले से ज्यादा पावरफुल 1000cc इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है। सुजुकी ने इंजन में कई बड़े बदलाव किए हैं। जैसे नया क्रैंकशाफ्ट, अपडेटेड क्रैंककेस, नए पिस्टन और कनेक्टिंग रॉड। इसके कारण इंजन का कॉम्प्रेशन रेशियो बढ़ा है और परफॉर्मेंस बेहतर हुई है।

बाइक अब 13,200 rpm पर 193 hp का पावर और 11,000 rpm पर 110 Nm टॉर्क का आउटपुट देती है। VVT सिस्टम वही है लेकिन फ्यूल पंप और इंजेक्टर अब ज्यादा एडवांस हैं।

यह भी पढ़ें - Skoda: स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट की वायरल तस्वीर निकली फर्जी, कंपनी ने बताया एआई-जेनरेटेड
विज्ञापन

3 of 6
Suzuki GSX-R1000R 40th Anniversary Edition - फोटो : Suzuki
विंगलेट्स और राइडिंग स्टेबिलिटी
बाइक का फ्रेम एक ट्विन-स्पार एल्युमिनियम चेसिस है, जबकि स्विंगआर्म पहले जैसा ही रखा गया है। लेकिन इस एडिशन में सबसे बड़ा बदलाव इसके कार्बन विंगलेट्स है। ये विंगलेट्स हाई-स्पीड पर बाइक को ज्यादा स्थिर बनाते हैं और हवा के दबाव को सही तरह से संभालते हैं। इन्हें खास तौर पर शोवा बैलेंस फ्री फोर्क्स और बैलेंस फ्री रियर शॉक के साथ बेहतर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें - KTM Recall: केटीएम ने 125, 250, 390 और 990 ड्यूक को मंगाया वापस, जानें इनमें आई क्या समस्या 

यह भी पढ़ें - Honda Recall: होंडा ने 2025 में बनी सीबी1000 हॉर्नेट एसपी बाइक वापस मंगाई, जानें क्या है वजह 

4 of 6
Suzuki GSX-R1000R 40th Anniversary Edition - फोटो : Suzuki
रेट्रो लुक वाली नई लिवरी
40वीं एनिवर्सरी एडिशन का असली आकर्षण है इसकी रेट्रो GSX-R लिवरी। यह तीन क्लासिक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। जिसमें ब्लू-व्हाइट, रेड-व्हाइट और येलो-मैट ब्लू कलर शामिल हैं। हर मॉडल पर 40वीं एनिवर्सरी का लोगो, रेट्रो स्टाइल का बड़ा 'R' और खास ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी बनाते हैं। 

यह भी पढ़ें - Auto Sales: अक्तूबर 2025 में भारतीय ऑटो सेक्टर ने बनाया नया रिकॉर्ड, लेकिन आधे साल की रफ्तार रही धीमी 

यह भी पढ़ें - EV: इलेक्ट्रिक वाहन और प्रदूषण, क्या है इसका सच और इससे जुड़ी गलतफहमी, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन

5 of 6
Suzuki GSX-R1000R 40th Anniversary Edition - फोटो : Suzuki
ब्रेकिंग और टायर
ब्रेकिंग सेटअप काफी हाई-परफॉर्मेंस है। सामने की तरफ ब्रेम्बो मोनोब्लॉक कैलिपर्स लगे हैं, जो बड़े 320 mm फ्लोटिंग डिस्क को पकड़ते हैं। सुजुकी ने इस एडिशन में नया, हल्का ABS यूनिट भी लगाया है। टायर के रूप में हाई-ग्रिप ब्रिजस्टोन RS11 लगाए गए हैं, जो ट्रैक और सड़क दोनों पर शानदार ग्रिप देते हैं।

यह भी पढ़ें - Road Tax: गाड़ी खरीदते समय सबसे बड़ी उलझन- कौन सा टैक्स भरें? लाइफटाइम या पांच साल वाला, कौन-सा विकल्प बेहतर?

यह भी पढ़ें - Automobile Industry: 'भारत की ऑटो राजधानी', कैसे यह शहर बन गया देश के ऑटोमोबाइल उद्योग का केंद्र 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Suzuki GSX-R1000R 40th Anniversary Edition - फोटो : Suzuki
राइडर-एसिस्ट और सेफ्टी फीचर्स
सुजुकी ने इस एडिशन में कई एडवांस इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स जोड़े हैं, जो राइड को सुरक्षित और मजेदार बनाते हैं। बाइक में 6-axis IMU, रॉल टॉर्क कंट्रोल सिस्टम, 10-लेवल एंटी-व्हीली कंट्रोल, लीन-सेंसिटिव ABS, लॉन्च कंट्रोल, स्लोप-डिपेंडेंट ब्रेकिंग, क्विकशिफ्टर, और लो RPM असिस्ट मिलते हैं। ये सभी फीचर्स बाइक को टेक्नोलॉजी के लिहाज से और भी एडवांस बनाते हैं।

यह भी पढ़ें - Indian Racing League: इंडियन रेसिंग लीग का शेड्यूल बदला, गोवा और नवी मुंबई की स्ट्रीट रेस अब 2026 में 

यह भी पढ़ें - New FASTag Rule 2025: 15 नवंबर से फास्टैग के नए नियम, इन गलतियों से बचें, नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना टोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें