Mahindra Thar Roxx
- फोटो : Mahindra
SUV में ईंधन खपत क्यों ज़्यादा होती है
SUV की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, लेकिन माइलेज अक्सर उनकी सबसे बड़ी ताकत नहीं होती। भारी बॉडी, मजबूत स्ट्रक्चर और बड़े साइज की वजह से इनमें ज्यादा मेटल का इस्तेमाल होता है, जिससे वजन बढ़ता है। ऊंची और चौड़ी बनावट हवा के ज्यादा प्रतिरोध का कारण बनती है, जिससे फ्यूल कंजम्पशन बढ़ता है।
इसके साथ ही बड़े इंजन, चौड़े टायर और कई मॉडलों में ऑल-व्हील ड्राइव जैसी तकनीकें भी ईंधन की खपत को और बढ़ा देती हैं। नतीजतन, पेट्रोल SUV आमतौर पर 10 से 15 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती हैं, जबकि डीजल SUV कुछ मामलों में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर पाती हैं।
यह भी पढ़ें - Vehicle Pollution: कैसे पहचानें कि आपका वाहन BS-VI है या नहीं, BS-6 और BS-4 में क्या है बड़ा अंतर