Nissan Magnite Rear
- फोटो : Nissan (For Reference Only)
सेफ्टी फीचर्स
निसान मैगनाइट के सभी वैरियंट्स में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ड्राइवर-पैंसेजर के लिए प्रीटेंशनर्स और लोड लिमिटर्स के साथ सीट बेल्ट्स, एंटी रोल बॉर, रिअर पार्किंग सेंसर्स, चाइल्ड लॉक के साथ इमोबिलाइजर्स के अलावा हैवी ब्रेकिंग पर ऑटोमैटिक वार्निंग हैजार्ड, सीट बेल्ट रिमाइंडर के साथ एबीएस और ईबीडी का फीचर मिलता है। फ्रंट में ड़िस्क ब्रेक और रिअर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
वहीं बेस से ऊपर के वैरियंट्स में ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, ड्राइवर साइड में सेंट्रल डोर लॉक, स्पीड सेंसिंग लॉक, इंपेक्ट सेंसिंग अनलॉक, प्रोजेक्शन के साथ रिअर कैमरा का फीचर मिलता है। वहीं टर्बो वैरियंट में व्हीकल डाइनेमिक कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, हाइड्रॉलिक ब्रेक असिस्ट का फीचर मिलता है। वहीं टॉप XV प्रीमियम वैरियंट में अराउंड व्यू मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटर और i-Key हैंड्स फ्री सिस्टम मिलता है।