Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
खास बात
कंपनी ने खास ऑफर के तहत निसान मैगनाइट को खास एक्स-शोरूम कीमतों 4.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा है, जो मारुति स्विफ्ट हैचबैक से भी सस्ती है। यह ऑफर 31 दिसंबर तक के लिए है, जिसके बाद कीमतें बढ़ कर 5.54 लाख रुपये हो जाएंगी। वहीं इसमें टेकपैक ऑप्शनल है, जो किसी भी वैरियंट में लगाया जा सकता है, इसमें वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, एंबियंट मूड लाइटिंग, पडल लैंप्स और जीबीएल स्पीकर्स का फीचर मिलेगा।