दक्षिण कोरिया में उन श्रमिकों की बढ़ती संख्या में हड़तालें हो रही हैं जो अपने वेतन से असंतुष्ट हैं और नौकरी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
शीर्ष वाहन निर्माता इस लहर में फंस गए हैं, Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) और Kia Corporation (किआ कॉर्पोरेशन) की यूनियनें न्यूनतम वेतन और अनिवार्य सेवानिवृत्ति की उम्र में बढ़ोतरी पर जोर देते हुए टूल डाउन करने की योजना बना रही हैं। दोनों कंपनियों ने 2022 में रिकॉर्ड मुनाफा कमाया और अब कर्मचारी अपने लिए भी बड़े हिस्से की तलाश में हैं।
स्टील निर्माता पॉस्को को भी वेतन को लेकर हड़ताल का सामना करना पड़ रहा है, और रेलवे कर्मचारी संघ अगले हफ्ते बहिष्कार की योजना बना रहा है जिससे व्यापक व्यवधान पैदा होगा।
विज्ञापन
2 of 4
Hyundai Car Plant
- फोटो : Social Media
सियोल में सेजोंग विश्वविद्यालय में व्यवसाय प्रशासन के प्रोफेसर किम डे-जोंग ने कहा, "श्रमिक मुद्रास्फीति, खास तौर से बिजली की बढ़ी लागत से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार राजकोषीय खर्च में कटौती कर रही है।"
राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने पिछले साल मई में पदभार ग्रहण करने के बाद श्रम सुधारों को प्राथमिकता देते हुए पूर्ववर्ती मून जे-इन की तुलना में यूनियनों के प्रति सख्त रुख अपनाया है। दिसंबर में, उन्होंने ट्रक ड्राइवरों को दो हफ्ते की हड़ताल के बाद काम पर लौटने के लिए मना लिया, जिसकी वजह से उनकी अप्रूवल रेटिंग में उछाल आया।
फिर भी, सियोल में पाई-टच इंस्टीट्यूट के अर्थशास्त्री पार्क सुंग-बोक के अनुसार, 300 से अधिक कर्मचारियों वाली कोरियाई कंपनियों में हड़ताल की संख्या 2022 में 64 थी, जो 2019 के बाद से सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
3 of 4
Hyundai Car Plant
- फोटो : Hyundai
क्या है प्रमुख मांगें
ह्यूंदै और किआ में हड़ताल, जिसमें कुल मिलाकर लगभग 70,000 यूनियन सदस्य हैं, उनके साइज और मेटल वर्कर्स यूनियन के साथ संबंधों को देखते हुए अन्य उद्योगों को प्रभावित कर सकते हैं, जो देश में यूनियनकृत श्रमिकों के लिए सबसे प्रभावशाली समूह है।
किआ के कर्मचारी शुक्रवार सुबह 11 बजे से रात 8:20 बजे तक मतदान कर रहे हैं कि हड़ताल करनी है या नहीं। ह्यूंदै में सदस्यों की संख्या की लिहाज से दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा यूनियन है। मांगें पूरी न होने पर ह्यूंदै अगले हफ्ते दो दिनों के लिए चार घंटे की आंशिक हड़ताल की धमकी का सामना कर रही है।
दोनों वाहन निर्माताओं के कर्मचारी मासिक आधार वेतन में 184,900 वॉन (140 डॉलर) (करीब 11,505 रुपये) का इजाफा, बोनस और सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से 64 वर्ष करने की मांग कर रहे हैं।
ह्यूंदै यूनियन के प्रतिनिधि के मुताबिक, ह्यूंदै और किआ कारखाने के कर्मचारियों का औसत वार्षिक वेतन 90 मिलियन वॉन (करीब 56 लाख रुपये) है। यह दक्षिण कोरिया के केंद्रीय बैंक में एक अर्थशास्त्री के औसत वेतन के लगभग बराबर है।
यूनियनें नौकरियों की सुरक्षा में मदद के लिए दक्षिण कोरिया में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए प्लांट और फेसिलिटी में ज्यादा निवेश भी चाहती हैं। किआ और ह्यूंदै, जो इस दशक के आखिर तक सालाना 20 लाख ईवी बेचने की योजना बना रही हैं, उन क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने के लिए अमेरिका और यूरोप में दबाव का सामना कर रही हैं।
आन्यांग शहर के डेलीम यूनिवर्सिटी कॉलेज में ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग के प्रोफेसर किम पिल-सू ने कहा, "अगर ह्यूंदै और किआ सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाते हैं, तो अन्य उद्योग भी इसका अनुसरण करेंगे।" उन्होंने कहा, "उनके कर्मचारी पहले से ही बहुत बूढ़े हैं क्योंकि ह्यूंदै और किआ लोगों को नौकरी से नहीं निकालते हैं, जितना अन्य उद्योग करते हैं।" उन्होंने कहा कि कंपनियों को अपने कारखानों में ऑटोमेशन और युवा श्रमिकों पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए।