फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lightyear 0: दुनिया की पहली सोलर ईवी का प्रोडक्शन वर्जन आया सामने, देती है 695 किमी का ड्राइविंग रेंज

Fri, 10 Jun 2022 01:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोलर ईवी स्टार्टअप Lightyear (लाइटइयर) ने हाल ही में दुनिया की पहली प्रोडक्शन-स्पेक, सोलर-पावर्ड कार से पर्दा उठाया है। इस कार का नाम आधिकारिक तौर पर Lightyear 0 (लाइटइयर 0) रखा गया है।
विज्ञापन
1 of 7
Lightyear 0 Solar EV - फोटो : Lightyear
सोलर ईवी स्टार्टअप Lightyear (लाइटइयर) ने हाल ही में दुनिया की पहली प्रोडक्शन-स्पेक, सोलर-पावर्ड कार से पर्दा उठाया है। इस कार का नाम आधिकारिक तौर पर Lightyear 0 (लाइटइयर 0) रखा गया है। इस कार को जब कॉन्सेप्ट अवतार में पेश किया गया था तब इसका नाम लाइटइयर वन रखा गया था। छह वर्षों से इसे डेवलप किया जा रहा है और अब इसका नाम भी बदल चुका है। कंपनी इस साल के आखिर में कार के लिए प्री-बुकिंग ऑर्डर लेना शुरू कर देगी। 
विज्ञापन

2 of 7
Lightyear 0 Solar EV - फोटो : Lightyear
कंपनी बनाएगी सिर्फ 946 कार
सोलर इलेक्ट्रिक व्हीकल (एसईवी) निर्माता लाइटइयर 0 की सिर्फ 946 यूनिट्स का उत्पादन करने की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
Lightyear 0 Solar EV - फोटो : Lightyear
ड्राइविंग रेंज
नीदरलैंड स्थित ईवी स्टार्टअप सौर इलेक्ट्रिक वाहनों (एसईवी) बनाने में माहिर है। लाइटइयर की पेटेंटेड सोलर पैनल टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के साथ, Lightyear 0 पांच वर्ग मीटर के डबल-कर्व्ड सोलर एरेज से लैस होगी। इन पैनलों का इस्तेमाल करने पर यह कार हर दिन एक्सट्रा 70 किमी (लगभग 44 मील) की रेंज और हर साल 11,000 किमी (6,835 मील) तक की एक्स्ट्रा ड्राइविंज रेंज दे सकती है। सौर ऊर्जा से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार के अंदर 60 kWh का बैटरी पैक मिलता है जो 625 किमी (288 मील) की सिंगल-चार्ज WLTP रेंज देने के लिए जाना जाता है। सोलर पावर के साथ कंबाइंड रूप से कार का ओरवऑल ड्राइविंग रेंज 695 किमी (432 मील) तक पहुंच जाता है। 

4 of 7
Lightyear 0 Solar EV - फोटो : Lightyear
पावर और स्पीड
कंपनी ने हाल ही में एक शोकेस इवेंट में एलान किया कि कार को 60-किलोवाट-घंटे का बैटरी पैक मिलता है जो कार को चलाने वाले चार इलेक्ट्रिक मोटर्स को पावर देता है। इन मोटरों का संयुक्त उत्पादन सिर्फ 174 हॉर्सपावर का है। हालांकि इसके साथ 1,269 lb-ft का बड़ा टॉर्क जेनरेट होता है। कंपनी के आधिकारिक दावों के मुताबिक, कार 10 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, और इसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन

5 of 7
Lightyear 0 Solar EV - फोटो : Lightyear
इलेक्ट्रिक वाहन की सीमाएं
कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ लेक्स होफ्सलूट बताते हैं, "इलेक्ट्रिक कारें सही दिशा में एक कदम हैं, लेकिन उनके साथ स्केलिंग की समस्या है। 2030 तक, हम अकेले यूरोप में सड़कों पर 84 मिलियन (8.4 करोड़) इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की उम्मीद कर सकते हैं।" 
विज्ञापन

6 of 7
Lightyear 0 Solar EV - फोटो : Lightyear
उन्होंने कहा, "इसमें कोई छिपाव नहीं है, इलेक्ट्रिक कारों की मांग को चार्जिंग स्टेशनों तक पहुंच पूरा नहीं करेगी। प्लग-चार्जिंग को कम करने और रेंज को बढ़ाने के लिए, उद्योग की रणनीति, अब तक एक्स्ट्रा बैटरी को जोड़ने की रही है। यह उत्पादन के कार्बन फुटप्रिंट को बढ़ाता है और बदले में कार के वजन को बढ़ाता है और साथ ही हाई-पावर वाले चार्जिंग स्टेशनों की जरूरत होती है।"

होफ्सलूट कहते हैं, "हमारी रणनीति उस दृष्टिकोण को बदल देती है। लाइटइयर 0 कम बैटरी के साथ ज्यादा रेंज देती है। यह कार का वजन और प्रति वाहन CO₂ उत्सर्जन कम करता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Lightyear 0 Solar EV - फोटो : Lightyear
कस्टमाइजेशन का ऑप्शन
ग्राहक अब वाहन निर्माता की वेबसाइट पर अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से लाइटइयर 0 को कॉन्फिगर कर सकते हैं। जिसके लिए ग्राहकों को भुगतान करना होगा और इसकी शुरुआती कीमत  €250,000 (लगभग 265,000 डालर) यानी करीब 2 करोड़ 6 लाख रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें