फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skoda Slavia: कुशाक के बाद अब स्कोडा ने बढ़ाए स्लाविया सेडान के दाम, जानें नई और पुरानी कीमतें

Thu, 10 Nov 2022 05:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
चेक गणराज्य की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने भारतीय बाजार में हाल ही में लॉन्च की गई अपनी नई मिड-साइज सेडान Slavia (स्लाविया) की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने वैरिएंट्स के आधार पर नई Skoda Slavia की कीमतों में 40,000 रुपये तक का इजाफा किया है। इसे इस साल फरवरी में 10.69 लाख रुपये से 17.79 लाख रुपये तक की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी ने हाल ही में कुशाक मिड-साइज एसयूवी की कीमतों में भी 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यहां हम आपको 2022 स्कोडा स्लाविया के हर वैरिएंट की नई और पुरानी दोनों कीमतों के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
स्कोडा स्लाविया चेक कार निर्माता का कुशाक के बाद फॉक्सवैगन समूह की नई इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत दूसरा उत्पाद है। स्कोडा स्लाविया की कीमतें वैरिएंट के आधार पर 40,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। 2022 स्कोडा स्लाविया की एक्स-शोरूम कीमत अब 11.29 लाख रुपये से 18.39 लाख रुपये है। स्लाविया के एक्टिव और एम्बिशन वैरिएंट 30,000 रुपये महंगा हुआ है। जहां स्टाइल 1.5-लीटर AT वैरिएंट की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है, वहीं एम्बिशन AT ट्रिम की कीमत में 40,000 रुपये का इजाफा हुआ है।

 
विज्ञापन

3 of 7
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
स्कोडा स्लाविया की वैरिएंट्स के आधार पर नई एक्स-शोरूम कीमतें:
 
वैरिएंट पुरानी कीमत (रुपये) नई कीमत (रुपये) अंतर (रुपये)
Active MT 10.99 लाख 11.29 लाख 30,000
Ambition MT 12.69 लाख 12.99 लाख 30,000
Ambition AT 13.89 लाख 14.29 लाख 40,000
Style NSR MT 13.99 लाख 14.19 लाख 20,000
Style MT 14.39 लाख 14.69 लाख 30,000
Style AT 15.79 लाख 15.89 लाख 10,000
Style 1.5 MT 16.79 लाख 16.99 लाख 20,000
Style 1.5 DSG 18.39 लाख 18.39 लाख -

4 of 7
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
वैरिएंट और इंजन ऑप्शन
स्कोडा स्लाविया सेडान चेक कार निर्माता के MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो Kushaq (कुशाक) एसयूवी में भी इस्तेमाल किया गया है। Skoda Slavia का 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन तीनों ट्रिम्स - Active (एक्टिव), Ambition (एम्बिशन) और Style (स्टाइल) में स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। जबकि 1.5-लीटर स्लाविया सिर्फ टॉप स्टाइल वैरिएंट में उपलब्ध है। 
विज्ञापन

5 of 7
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
इंजन और पावर

1.0-लीटर इंजन
Skoda Slavia सेडान कार 1.0-लीटर इंजन 113 bhp का पावर और 175 Nm का टार्क जेनरेट करता है। मैनुअल और एटी यूनिट दोनों के साथ, यह लगभग 10.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करता है। एटी मॉडल में दो ड्राइव मोड - नॉर्मल और स्पोर्ट भी मिलते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
1.5-लीटर इंजन
वहीं, ज्यादा पावरफुल स्कोडा स्लाविया का 1.5-लीटर टीएसआई इंजन 150 hp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इसे इस समय देश की सबसे पावरफुल पेट्रोल मिड-साइज सेडान बनाता है। स्कोडा का दावा है कि यह कार 10 सेकंड से भी कम समय में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके साथ ही यह कार 18 किमी प्रति लीटर से थोड़ा ज्यादा का माइलेज देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
दमदार सेफ्टी फीचर्स
स्कोडा स्लाविया में सेफ्टी का खास ख्याल रखा गया है। इस सेडान कार में 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), मल्टी कोलिजन ब्रेक, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, रेन और लाइट सेंसर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें