फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skoda Kushaq: इस साल तीसरी बार बढ़ी स्कोडा कुशाक की कीमतें, देखें हर वैरिएंट की नई और पुरानी कीमत और अंतर

Mon, 07 Nov 2022 01:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Skoda Kushaq Monte Carlo Edition - फोटो : Skoda
Skoda India (स्कोडा इंडिया) ने अपनी ऑल-न्यू मिड-साइज एसयूवी Kushaq (कुशाक) को पिछले साल जून में लॉन्च किया थी। कंपनी ने हाल ही में कुशाक की कीमतों में वैरिएंट के आधार पर 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा किया है। इस मिड-साइज एसयूवी कीमतों में इस साल यह तीसरी कीमत बढ़ोतरी है। इससे पहले स साल जनवरी और मई में इसकी कीमतों में इजाफा हुआ था। यहां हमने आपको 2022 Skoda Kushaq एसयूवी की नई और पुरानी दोनों कीमतों के बारे में बात रहे हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि कीमतों में कितना इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 6
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
कितनी बढ़ी कीमत
Skoda Kushaq की कीमतों में वैरिएंट के आधार पर 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस मिड-साइज एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत अब 11.59 लाख रुपये से शुरू होती है जो 19.69 लाख रुपये तक जाती है। 

1.0-litre TSI वैरिएंट की प्राइस लिस्ट

वैरिएंट नई कीमत (रुपये) पुरानी कीमत (रुपये) अंतर (रुपये)
Active MT 11.59 लाख 11.29 लाख 30,000
Ambition Classic MT 12.99 लाख 12.69 लाख 30,000
Ambition Classic AT 14.69 लाख 14.09 लाख 60,000
Ambition MT 13.19 लाख 12.99 लाख 20,000
Ambition AT 14.99 लाख 14.59 लाख 40,000
Style NSR MT 15.49 लाख 15.09 लाख 40,000
Style Anniversary MT 15.59 लाख 15.59 लाख -
Style MT 15.69 लाख 15.29 लाख 40,000
Style AT 16.09 लाख 16.09 लाख -
Monte Carlo MT 16.39 लाख 15.99 लाख 40,000
Style AT (6 एयरबैग) 17.29 लाख 16.99 लाख 30,000
Style Anniversary AT 17.29 लाख 17.29 लाख -
Monte Carlo AT 17.99 लाख 17.69 लाख 30,000

 
विज्ञापन

3 of 6
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda

1.5-litre TSI वैरिएंट की प्राइस लिस्ट

वैरिएंट नई कीमत (रुपये) पुरानी कीमत (रुपये) अंतर (रुपये)
Style Anniversary MT 17.49 लाख 17.49 लाख -
Style MT 17.79 लाख 17.19 लाख 60,000
Style DSG 17.79 लाख 17.79 लाख -
Monte Carlo MT 18.49 लाख 17.89 लाख 60,000
Style DSG (6 एयरबैग) 18.99 लाख 18.79 लाख 60,000
Style Anniversary DSG 19.09 लाख 19.09 लाख -
Monte Carlo DSG 19.69 लाख 19.49 लाख 20,000

4 of 6
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
इंजन और पावर
कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा, एसयूवी में अन्य कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। Kushaq में पहले की तरह ही को पावर के लिए 1.0-लीटर TSI यूनिट है जो 113 hp की पावर और 178 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर एटी के साथ आता है। इसमें 1.5-लीटर TSI मोटर भी मिलता है जो अधिकतम 148 hp की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7-स्पीड DSG के साथ आता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Skoda Kushaq Anniversary Edition - फोटो : Team-BHP
एनिवर्सरी एडिशन भी लॉन्च
स्कोडा कुशाक चेक कार निर्माता के घर से फॉक्सवैगन समूह की नई इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत पहला उत्पाद है। स्कोडा इंडिया ने हाल ही में अपना एनिवर्सरी एडिशन भी लॉन्च किया है। लाइनअप के मौजूदा टॉप-स्पेक स्टाइल वैरिएंट पर आधारितर, नया स्कोडा कुशाक एनिवर्सरी एडिशन चार अलग-अलग पावरट्रेन कंबिनेशन के साथ उपलब्ध है। Kushaq Anniversary Edition को स्टैंडर्ड मॉडल के जैसे ही बॉडी पेंट ऑप्शंस में पेश किया गया है। लेकिन उन्हें रेगुलर मॉडल से अलग दिखाने के लिए सी-पिलर और स्टीयरिंग व्हील पर एक स्पेशल 'एनिवर्सरी एडिशन' की बैजिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, स्कोडा कुशाक एनिवर्सरी एडिशन में 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एपल कारप्ले और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। ग्लोबल एनसीएपी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट क्रैश टेस्ट में स्कोडा कुशाक एसयूवी को 5-स्टार सेफ्टी-रेटिंग दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें