फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skoda Car Discount: स्कोडा का दिवाली-धनतेरस धमाल, Kushaq और Slavia पर पहली बार दे रही है बंपर डिस्काउंट

Fri, 21 Oct 2022 11:50 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) पहली बार अपने फ्लैगशिप मॉडल Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) कॉम्पैक्ट एसयूवी और Skoda Slavia (स्कोडा स्लाविया) मिड-साइज सेडान पर इस त्योहारी सीजन में छूट दे रही है। धनतेरस और दिवाली के त्योहार से पहले, स्कोडा ने फेस्टिवल की खरीदारी की होड़ का अधिकतम फायदा उठाने की कोशिश में दोनों मॉडलों पर भारी छूट का एलान किया है। 
विज्ञापन

2 of 7
Skoda Kushaq SUV - फोटो : Skoda
स्कोडा ने स्लाविया मिड-साइज सेडान को इस साल की शुरुआत में दो ट्रिम्स में लॉन्च किया था। यह कार भारतीय बाजार में होंडा सिटी, फॉक्सवैगन वर्टस को टक्कर देती है। वहीं, Kushaq एसयूवी जो इस समय स्कोडा की बेस्ट-सेलिंग कार है, इस महीने अपनी पहली वर्षगांठ के करीब पहुंच रही है। स्कोडा के अन्य मॉडल जैसे ऑक्टेविया, सुपर्ब और कोडिएक पर कोई बेनिफिट्स नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
Skoda Kushaq SUV पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट या लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं, जिनमें से प्रयेक के लिए 15,000 रुपये दिया जा रहा है। इन प्रोत्साहनों के अलावा, स्कोडा अपने कुशाक एसयूवी के ग्राहकों को चार साल के लिए कंप्लीमेंट्री सर्विस मेंटेनेंस पैकेज भी दे रही है। 

4 of 7
Volkswagen Taigun and Skoda Kushaq Global NCAP Crash Test - फोटो : Global NCAP
Skoda Kushaq अब आधिकारिक तौर पर भारतीय सड़कों पर सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। हाल ही में ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी ने झंडे गाड़े हैं। कुशाक ने वयस्क और बच्चे दोनों के सुरक्षा नतीजों में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। जिससे यह वैश्विक एजेंसी द्वारा उच्चतम सुरक्षा रेटिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय एसयूवी में से एक बन गई। इसी तरह की उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी एसयूवी फॉक्सवैगन ताइगुन है। 
विज्ञापन

5 of 7
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
स्कोडा कुशाक एसयूवी भारत में 13 वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 11.29 लाख रुपये से शुरू होकर 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। Kushaq कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, Volkswagen Taigun और MG Astor को टक्कर देती है। 
विज्ञापन

6 of 7
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
स्कोडा भारत में अपनी पहली मिड-साइज सेडान Skoda Slavia (स्कोडा स्लाविया) पर भी छूट दे रही है। चेक कार निर्माता कुशाक की तरह ही स्लाविया पर भी एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट या लॉयल्टी बोनस जैसे बेनिफिट्स दे रही है। एक्सचेंज बोनस के तौर पर 15,000 रुपये मिल रहा है जबकि अन्य दो पर 10,000 रुपये की छूट है। स्कोडा भी कुशाक की तरह स्लाविया के खरीदारों के लिए वही सर्विस मेंनटेनेंस रखरखाव पैकेज की पेशकश कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
स्कोडा स्लाविया दो इंजन विकल्पों के साथ आती है। 1.0-लीटर पेट्रोल स्लाविया की कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। स्लाविया का टॉप-ऑफ-द-रेंज 1.5-लीटर TSI ऑटोमैटिक वैरिएंट अब 17.79 लाख रुपये की लॉन्च प्राइस के बजाय 18.39 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें