फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recall: स्कोडा और फॉक्सवैगन ने भारत में 47,000 से ज्यादा गाड़ियां वापस मंगवाईं, सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला

Wed, 30 Apr 2025 03:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी कुछ लोकप्रिय मॉडल में संभावित तकनीकी खराबियों के कारण 47,000 से ज्यादा यूनिट्स को वापस मंगवाने (रिकॉल करने) का फैसला किया है।
विज्ञापन
1 of 4
Volkswagen Virtus GT Edge - फोटो : Volkswagen
भारत में वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी कुछ लोकप्रिय मॉडल में संभावित तकनीकी खराबियों के कारण 47,000 से ज्यादा यूनिट्स को वापस मंगवाने (रिकॉल करने) का फैसला किया है। इनमें सीट बेल्ट की फिटिंग और वेल्डिंग में गड़बड़ी पाई गई है, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।

यह भी पढ़ें - EV: इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने से भारत तेल आयात बिल पर बचा सकता है 9.17 लाख करोड़ रुपये! प्रदूषण होगा कम, रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन

2 of 4
Skoda Kushaq SUV - फोटो : Skoda
किन गाड़ियों को किया गया है रिकॉल
इस रिकॉल में स्कोडा की Kushaq (कुशाक) कॉम्पैक्ट एसयूवी, Slavia (स्लाविया) सेडान और हाल ही में लॉन्च की गई Kylaq (काइलैक) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी शामिल हैं। इन तीनों मॉडल्स की कुल 25,772 यूनिट्स को वापस मंगवाया जा रहा है। वहीं फॉक्सवैगन की तरफ से Taigun (ताइगुन) एसयूवी और Virtus (वर्टस) सेडान की 21,513 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। ये सभी गाड़ियां 24 मई 2024 से 1 अप्रैल 2025 के बीच बनी हैं। अभी तक हर मॉडल में कितनी यूनिट्स प्रभावित हुई हैं, इसका सही आंकड़ा सामने नहीं आया है। 

यह भी पढ़ें - EV Policy: महाराष्ट्र में नई ईवी पॉलिसी को मंजूरी, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बड़ा फायदा, अब टोल टैक्स से भी छूट
विज्ञापन

3 of 4
Volkswagen Virtus GT Line and Virtus GT Plus Sport - फोटो : Volkswagen
क्या है असल दिक्कत?
कंपनी के मुताबिक, क्वालिटी कंट्रोल की जांच के दौरान यह समस्या सामने आई। खासकर फॉक्सवैगन ताइगुन और वर्टस की कुछ यूनिट्स में पीछे की सीट के सीट बेल्ट में खराबी पाई गई है। अगर सामने से टक्कर हो जाए, तो पीछे की सीटों पर लगे बेल्ट की बकल टूट सकती है। या फिर सीट बेल्ट का वेबबिंग और दाहिनी तरफ के बेल्ट की बकल भी फेल हो सकती है। इससे पीछे बैठे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। 

यह भी पढ़ें - Car Stunt: दो करोड़ रुपये की पोर्शे 911 GT3 RS स्टंट के दौरान हादसा, ऐसे हुई तबाह, देखें वीडियो
विज्ञापन

4 of 4
Skoda Slavia Sedan Car - फोटो : Skoda
कंपनी का बयान
स्कोडा और फॉक्सवैगन दोनों कंपनियों ने इस पर एक साझा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "ग्राहकों की सुरक्षा और क्वालिटी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए, स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने स्लाविया, कुशाक, काइलैक और फॉक्सवैगन वर्टस व ताइगुन (जिनका निर्माण 24 मई 2024 से 1 अप्रैल 2025 के बीच हुआ है) को वापस मंगवाने का फैसला किया है। यह कदम संभावित सीट बेल्ट की समस्या को दूर करने के लिए उठाया गया है। हमारे अधिकृत सर्विस सेंटर ग्राहकों से खुद संपर्क कर रहे हैं ताकि इस प्रक्रिया को जल्दी और आसानी से पूरा किया जा सके।" 

यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Versys 650: 2025 कावासाकी वर्सेस 650 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

यह भी पढ़ें - Bajaj Chetak 3503: बजाज चेतक 3503 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, अब तक का सबसे सस्ता 35 सीरीज वेरिएंट, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें