भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेगमेंट और उसमें भी खासकर इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर ग्राहकों में मन में जो सबसे बड़ा संशय रहता है वह है इनकी ड्राइविंग रेंज। राइडर के मन में एक डर रहता है कि कहीं बीच रास्ते में स्कूटर की चार्जिंग खत्म न हो जाए। बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) भारतीय बाजार में एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने वाली है जो आपकी ड्राइविंग रेंज की चिंता को खत्म कर देगा। इसकी सबसे खास बात है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 300 किमी तक चलने का वादा करता है।
जल्द शुरू होगा Simple One का उत्पादन
सिंपल एनर्जी ने तमिलनाडु के शूलगिरी में अपने नए मैन्युफेक्चरिंग प्लांट Simple Vision 1.0 (सिंपल विजन 1.0) का उद्घाटन किया है। नई फैसिलिटी एक लाख वर्ग फुट में फैली हुई है और यह One (वन) इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ब्रांड का प्रोडक्शन बेस होगा। 2021 में पेश किया गया Simple One (सिंपल वन) इलेक्ट्रिक स्कूटर का जल्द ही इस नए प्लांट में उत्पादन शुरू होगा और इसकी डिलीवरी इस साल के आखिर में शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
2 of 9
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant
- फोटो : Simple Energy
सिंपल विजन 1.0 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट 100 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है और इसकी स्थापित वार्षिक क्षमता 10 लाख यूनिट है। कंपनी का कहना है कि प्लांट सामान्य असेंबली लाइन, इलेक्ट्रिक मोटर निर्माण, बैटरी निर्माण, इन-हाउस वाहन टेस्टिंग सुविधा और अन्य में 700 से ज्यादा कर्मियों को रोजगार दे सकता है।
विज्ञापन
3 of 9
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant
- फोटो : Simple Energy
नए मैन्युफेक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन के मौके पर सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ सुहास राजकुमार ने कहा, "हमने यह यात्रा चार साल पहले शुरू की थी और हम ऐसे चरण में पहुंच चुके हैं जहां हम उत्पादन और डिलीवरी से सिर्फ एक कदम दूर हैं।
4 of 9
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant
- फोटो : Simple Energy
शूलगिरी, तमिलनाडु में सिंपल की पहली निर्माण इकाई का उद्घाटन भविष्य की विस्तार योजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। सही और अनुभवी प्रतिभा ने हमें आर एंड डी में सर्वोत्तम रणनीतियों को मंथन करने और एक अच्छी तरह से सुसज्जित प्लांट लगाने के लिए सही रास्ता दिखाया है जो सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर का उत्पादन शुरू करेगा।"
विज्ञापन
5 of 9
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
Simple One की खूबियां
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.2kWh की फिक्स बैटरी और 1.6kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसमें 8.5kW का मोटर मिलता है, जो 11.3 hp का पावर जेनरेट कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 300 किमी तक की दूरी तय कर सकता है।
विज्ञापन
6 of 9
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
फीचर्स
इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है। इसे 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में 2.77 सेकेंड लगता है। इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग, 30-लीटर स्टोरेज, स्वैपेबल बैटरी, फास्ट चार्जिंग और 7 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
बुकिंग डिटेल्स
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए प्री-बुकिंग अगस्त 2021 में शुरू हुई थी, जबकि प्रोडक्शन-स्पेक वर्जन को पिछले साल पेश किया गया था। कंपनी का कहना है कि सुरक्षा से संबंधित देरी की वजह से वन ई-स्कूटर के लॉन्च की तारीख को आगे बढ़ाया गया। कंपनी की वेबसाइट पर इस स्कूटर को सिर्फ 1947 रुपये की टोकन राशि देकर बुक किया जा सकता है। खास बात है कि यह राशि पूरी तरह से रिफंडेबल है।
8 of 9
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
वारंटी
कंपनी स्कूटर की बैटरी और चार्जर पर तीन साल की वारंटी दे रही है। सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450X, ओला एस1 प्रो और इनके जैसी अन्य ई-स्कूटरों को टक्कर देगा।
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant
- फोटो : Simple Energy
सिंपल एनर्जी का कहना है कि इसकी सुविधा सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास जनरल असेंबली लाइन से लैस है। इस फैसिलिटी में देश की पहली इन-हाउस मोटर मैन्युफैक्चरिंग लाइन के साथ-साथ सेल स्टोरेज फैसिलिटी के साथ बैटरी मैन्युफैक्चरिंग लाइन भी है। मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में ग्राहक स्वीकृति लाइन और इन-हाउस वाहन टेस्टिंग सुविधा भी होगी।