फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: मई 2025 में संतुलित रफ्तार पर ऑटो सेक्टर, दोपहिया वाहन सेगमेंट में 2.2% की बढ़त, SIAM की रिपोर्ट

Mon, 16 Jun 2025 01:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर ने मई 2025 में एक संतुलित प्रदर्शन दर्ज किया है। जहां कुछ श्रेणियों में हल्की गिरावट देखी गई, वहीं कई सेगमेंट्स ने अच्छा ग्रोथ दिखाया।
विज्ञापन
1 of 8
Automobile Industry - फोटो : PTI
भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर ने मई 2025 में एक संतुलित प्रदर्शन दर्ज किया है। जहां कुछ श्रेणियों में हल्की गिरावट देखी गई, वहीं कई सेगमेंट्स ने अच्छा ग्रोथ दिखाया। खास बात ये रही कि निर्यात ने इस बार भी मजबूती बनाए रखी। इस प्रदर्शन की नींव पिछले वित्त वर्ष में पड़ी थी, और यही रफ्तार अब नए वित्तीय साल के शुरुआती आंकड़ों में भी दिख रही है।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) (सियाम) के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने मई के प्रदर्शन पर कहा, "मई 2025 में सभी वाहन सेगमेंट्स ने स्थिर परफॉर्मेंस दी है।" उन्होंने बताया कि पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 3.45 लाख यूनिट्स रही, जो अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा मई की बिक्री है। हालांकि इसमें पिछले साल की तुलना में 0.8 प्रतिशत की मामूली गिरावट रही। वहीं टू-व्हीलर सेगमेंट ने 2.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की और 16.56 लाख यूनिट्स की बिक्री की।

यह भी पढ़ें - EV vs Hybrid Cars: इलेक्ट्रिक वाहन और हाइब्रिड की तुलना में कौन है ज्यादा स्वच्छ? टोयोटा चेयरमैन के दावे से फिर छिड़ी बहस
विज्ञापन

2 of 8
Auto Sales - फोटो : Adobe Stock
यात्री वाहन: एसयूवी चमके, कारों में गिरावट
मई 2025 में भारत में कुल 3,44,656 पैसेंजर व्हीकल्स बिके, जो मई 2024 के 3,47,492 यूनिट्स के मुकाबले 0.8 प्रतिशत कम है। पैसेंजर कारों (यात्री वाहनों) की बिक्री में सबसे ज्यादा गिरावट आई, जो 1,06,952 यूनिट्स से घटकर 93,951 यूनिट्स रह गई, जो 12.2 प्रतिशत की गिरावट रही।

हालांकि एसयूवी और वैन ने बाजार में पकड़ बनाई रखी। एसयूवी की बिक्री 7.6 प्रतिशत बढ़कर 1,96,821 यूनिट्स हो गई (पिछले साल मई में 1,82,883 यूनिट्स थी)। वैन की बिक्री भी 12.5 प्रतिशत बढ़कर 12,327 यूनिट्स रही।

यह भी पढ़ें - Motorcycle Trip: मोटरसाइकिल पर लंबी राइड पर निकलने से पहले जरूरी करें तैयारी, जानें क्या ले जाना जरूरी और क्या नहीं
विज्ञापन

3 of 8
Auto Sales - फोटो : Adobe Stock
अप्रैल-मई 2025-26 की बात करें तो इस दो महीने की अवधि में कुल पैसेंजर व्हीकल्स की घरेलू बिक्री 3.1 प्रतिशत बढ़कर 6,06,747 यूनिटिस हो गई (पिछले साल इसी अवधि में 5,88,541 यूनिट्स थी)। इस बढ़त में सबसे बड़ा योगदान एसयूवी सेगमेंट का रहा, जिसने 9.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।

हालांकि पैसेंजर कारों की बिक्री में 9 प्रतिशत की गिरावट रही (2,03,309 यूनिट्स से घटकर 1,85,099 यूनिट्स)। वैन सेगमेंट ने 3.2 प्रतिशत की मामूली ग्रोथ दर्ज की।

यह भी पढ़ें - Car Accessories: कार एक्सेसरीज लगवाने की सोच रहे हैं? जानें क्या है कानूनी तौर पर सही या गैर-कानूनी

4 of 8
Nissan Magnite SUV Car Export - फोटो : Nissan
निर्यात में जबरदस्त बढ़त
निर्यात के मोर्चे पर पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) ने शानदार प्रदर्शन किया। मई 2025 में कुल 67,181 यूनिट्स का निर्यात हुआ, जो मई 2024 की तुलना में 24.4 प्रतिशत ज्यादा है। एसयूवी का निर्यात 32.3 प्रतिशत बढ़कर 32,411 यूनिट्स हो गया। जबकि पैसेंजर कारों का निर्यात भी 17.7 प्रतिशत बढ़कर 33,902 यूनिट्स पहुंच गया।

अप्रैल-मई 2025-26 में कुल पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट 22.2 प्रतिशत बढ़कर 1,26,576 यूनिट्स हो गया। इसमें एसयूवी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही, जिसकी निर्यात संख्या 46 प्रतिशत बढ़कर 63,526 यूनिट्स तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें - EV Charging Station: तेलंगाना में लगेंगे 50 फास्ट-चार्जिंग स्टेशन, ईवी अपनाने वालों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

5 of 8
Bajaj Chetak 3503 - फोटो : Chetak
टू-व्हीलर्स: स्कूटर आगे, मॉपेड्स में गिरावट
मई 2025 में टू-व्हीलर (दोपहिया वाहनों) की घरेलू बिक्री 16,55,927 यूनिट्स रही, जो पिछले साल मई (16,20,084 यूनिट्स) की तुलना में 2.2 प्रतिशत ज्यादा है। इसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन स्कूटर्स का रहा, जिनकी बिक्री 7.1 प्रतिशत बढ़कर 5,79,507 यूनिट्स पहुंच गई। मोटरसाइकिल की बिक्री लगभग स्थिर रही जो करीब 10,39,156 यूनिट्स थी। वहीं मॉपेड की बिक्री 7.7 प्रतिशत घटकर 37,264 यूनिट्स पर आ गई।

हालांकि, अप्रैल-मई 2025-26 के आंकड़ों में टू-व्हीलर की घरेलू बिक्री 7.6 प्रतिशत गिरकर 31,14,711 यूनिट्स रही (पिछले साल 33,71,477 यूनिट्स थी)। स्कूटर ने 0.5 प्रतिशत की मामूली ग्रोथ दिखाई, मगर मोटरसाइकिल की बिक्री में 11.8 प्रतिशत और मॉपेड की बिक्री में 7.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें - AMT Hatchbacks: शहर की भीड़भाड़ में ऑटोमैटिक कारें बनीं पहली पसंद, ये हैं पांच सबसे किफायती ऑटोमैटिक हैचबैक
विज्ञापन

6 of 8
स्कूटी-बाइक टिप्स - फोटो : Adobe Stock
टू-व्हीलर एक्सपोर्ट्स: मोटरसाइकिल्स ने दिखाई ताकत
मई 2025 में टू-व्हीलर एक्सपोर्ट्स में 21.7 प्रतिशत की बढ़त रही, जो 3,13,131 यूनिट्स से बढ़कर 3,80,979 यूनिट्स हो गई। इसमें मोटरसाइकिल की हिस्सेदारी सबसे बड़ी रही, जिनका एक्सपोर्ट 27.1 प्रतिशत बढ़कर 3,33,149 यूनिट्स हो गया।

अप्रैल-मई 2025-26 की कुल एक्सपोर्ट ग्रोथ 18.1 प्रतिशत रही - 6,34,181 यूनिट्स से बढ़कर 7,49,180 यूनिट्स। इस ग्रोथ का बड़ा हिस्सा मोटरसाइकिल सेगमेंट की 25 प्रतिशत की उछाल की वजह से रहा।

यह भी पढ़ें - Ola: ओला ने पेश किया बिना कमीशन वाला मॉडल, जानें इस कदम से किसे होगा फायदा 
विज्ञापन

7 of 8
Three-Wheeler - फोटो : Amar Ujala
तिपहिया वाहनों की बिक्री 
घरेलू बाजार में कुल तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 55,763 यूनिट्स की तुलना में 3.3 प्रतिशत घटकर 53,942 यूनिट्स रह गई। 

सियाम ने कहा कि विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की कुल थोक बिक्री 1.8 प्रतिशत बढ़कर 20,12,969 यूनिट्स हो गई। जबकि पिछले साल मई में यह 19,76,674 यूनिट्स थी।

यह भी पढ़ें - Bharat NCAP Crash Test: सुरक्षा बनी सबसे बड़ी प्राथमिकता, ये हैं भारत की पांच सबसे सुरक्षित कारें 
विज्ञापन

8 of 8
Auto Sales - फोटो : Adobe Stock
आगे का रास्ता उम्मीदों भरा
मई 2025 में भारत में कुल 25,82,207 वाहनों (पैसेंजर व्हीकल्स, थ्री-व्हीलर्स, टू-व्हीलर्स और क्वाड्रिसाइकिल) का उत्पादन हुआ। भले ही कुछ श्रेणियों में घरेलू बिक्री थोड़ी धीमी रही, लेकिन निर्यात के मजबूत आंकड़े, आरबीआई की हालिया ब्याज दरों में कटौती और अनुमानित सामान्य से बेहतर मॉनसून जैसे सकारात्मक संकेत इस सेक्टर के लिए अच्छे संकेत हैं।

राजेश मेनन ने कहा कि आने वाले महीनों में ब्याज दरों में कटौती और अच्छे मॉनसून के कारण गाड़ियों की खरीदारी पर असर पड़ सकता है। जिससे ग्राहकों का मूड सुधरेगा और बिक्री में और बढ़त देखने को मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें - EV: भारत में ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 2030 तक 6,900 एकड़ जमीन और नौ अरब डॉलर के निवेश की जरूरत, रिपोर्ट में खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें