2025 Toyota Urban Cruiser Hyryder
- फोटो : Toyota
टोयोडा का हाइब्रिड पर भरोसा
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में टोयोडा ने दावा किया कि टोयोटा की तरफ से अब तक बेची गई 2.7 करोड़ हाइब्रिड कारों ने उतने ही कार्बन उत्सर्जन को घटाया है, जितना कि 90 लाख बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों ने किया है। उनका कहना था कि जापान जैसे देशों में, जहां बिजली अब भी बड़ी मात्रा में कोयला और गैस से बनती है, वहां हाइब्रिड की तुलना में ईवी को बनाने और चार्ज करने की प्रक्रिया में ज्यादा प्रदूषण हो सकता है।
टोयोडा का मानना है कि पर्यावरण की चिंता सिर्फ एक ही रास्ते से नहीं सुलझाई जा सकती। उनका सुझाव है कि पेट्रोल इंजन को और बेहतर बनाना, हाइब्रिड, हाइड्रोजन और ईवी सभी विकल्पों पर साथ-साथ काम किया जाए। टोयोटा की यह सोच दरअसल उसकी उस नीति की झलक है जिसमें वह पूरी तरह ईवी की ओर फौरन बढ़ने के पक्ष में नहीं रहा है। लेकिन अन्य लोगों का तर्क है कि इससे तेल से दूर जाने के लिए आवश्यक गति कमजोर हो जाएगी, खासतौर पर तब जब विश्व के अधिकांश भागों में रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) क्षमता बहुत तेजी से बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें - Car Accessories: कार एक्सेसरीज लगवाने की सोच रहे हैं? जानें क्या है कानूनी तौर पर सही या गैर-कानूनी