सेकंड हैंड कार को खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, जिससे बाद में पछताना न पड़े। क्योंकि हम खरीदने निकलते हैं एक कार और ले आते हैं कबाड़। इसलिए यहां हम आपको बता रहें वो आसान टिप्स जो एक सेकेंड हैंड कार को खरीदते समय आपके बहुत काम आएंगी।
बरसात का मौसम हो या तपती गर्मी में तेज धूप की तपिश... यह वह समय होता है जब दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के मन में चार-पहिया की सवारी करने की इच्छा जाग जाती है। नई कार खरीदने की चाहत सबके मन में होती है। लेकिन अगर आप कम बजट के कारण एक नई कार नहीं खरीद पा रहे, तो यूज्ड व्हीकल यानी सेकेंड हैंड कार खरीदना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, सेकंड हैंड कार को खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, जिससे बाद में पछताना न पड़े। क्योंकि हम खरीदने निकलते हैं एक कार और ले आते हैं कबाड़। यहां हम आपको बता रहें वो आसान टिप्स जो एक सेकेंड हैंड कार को खरीदते समय आपके बहुत काम आएंगी।
विज्ञापन
2 of 8
Second Hand Car
- फोटो : For Reference Only
कार की हालत कैसी है
कार में कोई बड़ा डिफेक्ट नहीं होना चाहिए। ऐसी कार खरीदने का कोई मतलब नहीं है अगर वह इस्तेमाल करने के लायक नहीं है। खूब ढंग से समय लगा कर यह सुनिश्चित करें कि कार की ब्रेक, धुंआ, इंजन कूलिंग, स्टीयरिंग, सस्पेंशन, लाइटिंग जैसे सिस्टम सभी अच्छी स्थिति में हैं। ऐसा करने से आप लंबे समय में रखरखाव के बहुत सारे खर्च बचा सकते हैं। अगर कुछ भी गलत है, तो दूसरी कार की तलाश करने और दूसरे डीलर के पास जानें से न हिचकिचाएं।
विज्ञापन
3 of 8
Second Hand Car
- फोटो : For Reference Only
कार की बारीकी से करें जांच
गाड़ी की बॉडी से लेकर टायर तक को चेक करें
ध्यान से देखें कि कहीं कार में बॉडी में रस्टिंग (जंग) तो नहीं लग रहा है
इसकी जांच करें कि कहीं गाड़ी में बेवजह वायरिंग तो नहीं की गई है
यह भी चेक करें कि कार के सभी फीचर्स सही से काम तो कर रहे हैं
4 of 8
Second Hand Car
- फोटो : istock
बॉडी, अंडरबॉडी और व्हील वेल की जांच करें
कहीं कार किसी मोटर दुर्घटना का शिकार तो नहीं हुई है। इसे चेक करने के लिए आपको कार के बॉडीवर्क की अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए। चिपके हुए पेंट, डेंट, फेंडर बेंडर्स, जंग और अन्य खराबियों को चेक करें। पहियों का अच्छी तरह से जांच करें और यह पता लगाएं कि कहीं उन्हें बदलने की जरूरत तो नहीं है।
विज्ञापन
5 of 8
car engine
- फोटो : For Reference Only
इंजन की जांच जरूर करें
सेकेंड हैंड कार खरीदते समय उसके इंजन की जांच जरूर करें। क्योंकि अगर इंजन में समस्या होगी तो आपको खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। फिर आप बार-बार गाड़ी में पैसे लगाते रहेंगे। इस झंझट से बचने के लिए, गाड़ी खरीदते समय अपने साथ किसी जानकर व्यक्ति या किसी अनुभवी मैकेनिक को जरूर ले जाएं। जिससे आपको इंजन के बारे में सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
6 of 8
engine oil
- फोटो : istock
इंजन ऑयल चेक करना न भूलें
पुरानी गाड़ी खरीदते समय यह ध्यान देना बेहद जरूरी है कि उसमें इंजन ऑयल है या नहीं। दरअसल, कुछ लोग गाड़ी पसंद करके खरीद तो लेते हैं और चेक नहीं करते कि इंजन ऑयल है या नहीं। ऐसे में अगर आप गाड़ी को लंबी दूरी तक ड्राइव कर ले जा रहे हैं और उसमें इंजन ऑयल नहीं है, तो गाड़ी का इंजन सीज हो सकता है। इसलिए इंजन ऑयल जरूर चेक करें, और अगर न हो तो इसे तुरंत डलवाएं।
विज्ञापन
7 of 8
car Interior
- फोटो : Ford
इंटीरियर को अच्छी तरह देखें
कार के इंटीरियर की अच्छी तरह से जांच करें कि कहीं ये फटे हुए तो नहीं या इसमें सिगरेट से जलने के निशान तो नहीं। अगर ये चीजें मिलती हैं तो इससे गाड़ी के कुछ पैसे कम कराने के अच्छे कारण हो सकते हैं। स्टीरियो, एयर कंडीशनिंग यूनिट और खिड़कियों की जांच करें। ओडोमीटर पर माइलेज रीडिंग पर भी एक नजर डालें। इंटीरियर की अच्छी तरह से जांच करें ताकि आपको वह मिल सके जिसके लिए आप पैसे दे रहे हैं।
टेस्ट ड्राइव जरूर लें
सेकेंड हैंड कार खरीदने का सौदा पक्का करने से पहले कार को चलाकर देखना बहुत जरूरी है। कार को करीब 20 मिनट के लिए अलग-अलग स्पीड से ड्राइव करें। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि क्या कार वास्तव में अच्छी स्थिति में है। इसके साथ ही आपो उन खराबियों को भी देखने का मौका मिलेगा जो पहले छूट गए थे।