फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XUV700: महिंद्रा एक्सयूवी700 है सबसे सुरक्षित कार, मिला Global NCAP का 'सेफर चॉइस' अवार्ड

Thu, 23 Jun 2022 08:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahindra XUV700 एसयूवी जिसे पहले 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी, को अब एजेंसी द्वारा 'सेफर चॉइस' अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
Mahindra XUV700 Global NCAP Safety Rating - फोटो : Global NCAP
वाहनों की सुरक्षा दुर्घटना परीक्षण (सेफ्टी क्रैश टेस्ट) की जांच करने वाली एजेंसी Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) ने अपने मौजूदा टेस्टिंग प्रोटोकॉल के तहत अपने #SaferCarsForIndia (सेफर कार्स फॉर इंडिया) अभियान के तहत लेटेस्ट क्रैश टेस्ट के नतीजों का खुलासा किया है। Mahindra XUV700 एसयूवी जिसे पहले 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी, को अब एजेंसी द्वारा 'सेफर चॉइस' अवार्ड दिया गया है। इसके साथ ही ग्लोबल एनसीएपी ने यह भी खुलासा किया कि किआ कैरेंस ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार हासिल किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
क्या है सेफर चॉइस अवार्ड
सेफर चॉइस (सुरक्षित विकल्प) टाइटल सिर्फ उन मॉडलों को दिया जाता है जो सेफ्टी परफॉर्मेंस के हाई लेवल को हासिल करते हैं और इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ईएससी) की पेशकश और संयुक्त राष्ट्र विनियम यूएन 13 एच, यूएन 140 या जीटीआर 8 के मुताबिक परफॉर्मेंस की जरूरतों को पूरा करने सहित कुछ मानदंडों को पूरा करते हैं। ग्लोबल एनसीएपी न्यू मार्केट टेस्ट प्रोटोकॉल के लेटेस्ट वर्जन के मुताबिक मॉडल ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए कम से कम 4-स्टार रेटिंग हासिल किया होना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
ये भी हैं नियम
अन्य मानदंडों में संयुक्त राष्ट्र विनियम UN127 या GTR9 के अनुसार पैदल यात्री सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करना शामिल है, जिसे वैश्विक NCAP नामित परीक्षण प्रयोगशाला में बाजार यूनिट्स पर मान्य किया जाना चाहिए।

4 of 5
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
क्यों हुई इस कार की टेस्टिंग
Mahindra XUV700 ने नवंबर 2021 में ग्लोबल एनसीएपी द्वारा #SaferCarsForIndia अभियान में टेस्ट किए गए किसी भी कार के लिए सबसे ज्यादा कंबाइंड ऑक्यूपेंट सेफ्टी रेटिंग हासिल की थी। इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार मिले थे। और चूंकि मॉडल पैदल यात्री सुरक्षा और ईएससी जरूरतों दोनों को पूरा करता था, महिंद्रा ने स्वेच्छा से इसे फिर से टेस्टिंग के लिए पेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahindra XUV700 - फोटो : For Reference Only
Global NCAP ने महिंद्रा को दी बधाई
यह महिंद्रा का दूसरा 'सेफर चॉइस' अवार्ड है, जिसमें पहला पुरस्कार कंपनी को 2020 में XUV300 एसयूवी के लिए दिया गया है। मॉडल ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार हासिल किया था। ग्लोबल एनसीएपी के महासचिव एलेजांद्रो फुरस ने कहा, "ग्लोबल एनसीएपी महिंद्रा को उसके दूसरे 'सेफर चॉइस' अवॉर्ड और एडीएएस टेक्नोलॉजी के व्यापक समावेश के लिए बधाई देता है।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें