Safe Bike Riding Tips: दोपहिया वाहनों में सुरक्षा चारपहिया वाहनों की तुलना में कम होती है, इसलिए सड़कों पर होने वाले हादसों में दोपहिया वाहन चालक अधिक शामिल होते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बाइक राइडर हमेशा करें इन नियमों का पालन
- फोटो : AI
वाहन चलाने वालों को कुछ नियमों का पालन करना होता, ताकि सड़क पर चलने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित रहे। हर नागरिक से यह उम्मीद की जाती है कि वह अपने और दूसरों की सुरक्षा के नजरिये इन नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहनों में सुरक्षा चारपहिया वाहनों की तुलना में कम होती है, इसलिए सड़कों पर होने वाले हादसों में दोपहिया वाहन चालक अधिक शामिल होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका पालन दोपहिया वाहन चालाने वाले हर व्यक्ति को करना चाहिए, आइए जानते हैं।
ड्राइविंग लाइसेंस
वाहन चलाने वाले हर 18 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना अपराध है और इसके लिए 1000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। हर जिम्मेदार नागरिक को ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवाना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 7
हेलमेट पहनकर निकलें
- फोटो : Amar Ujala
हमेशा हेलमेट पहनें
बाइक और स्कूटर जैसे दोपहिया वाहन चलाने वाले हर शख्स को हलमेट पहनना अनिवार्य है। केवल राइडर ही नहीं बल्कि पिछली सीट में बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट जरूरी है। मोटर वाहन एक्ट की धारा 194D के तहत बिना हेलमेट के राइडिंग करने पर 1,000 रुपये का चालान काटा जा सकता है। बार-बार ये गलती दोहराने पर ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड भी हो सकता है।
4 of 7
ट्रिपल राइडिंग
- फोटो : ANI
ट्रिपल राइडिंग
दोपहिया वाहन में सवारियों की अधिकतम संख्या दो तय की गई है। इससे अधिक सवारी के साथ चलाना गैरकानूनी है। दोपहिया वाहन पर दो से ज्यादा सवारी बैठाने पर अधिकतम 1,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
स्पीड लिमिट का करें पालन
- फोटो : Triumph Motorcycles
स्पीड लिमिट का करें पालन
हर सड़क पर निर्धारित स्पीड लिमिट का पालन करें। बता दें कि साधारण सड़कों और हाइवे पर स्पीड लिमिट अलग-अलग होती है। तेज रफ्तार में बाइक चलाना खतरनाक हो सकता है और यह हादसे को न्योता देता है। भारत में ओवरस्पीडिंग सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है।
विज्ञापन
6 of 7
हाइवे लेन
- फोटो : संवाद
सही लेन में करें राइड
मुख्य सड़कों पर कार, टू-व्हीलर और हैवी वाहनों के लिए अलग-अलग लेन होते हैं। हमेशा अपनी लेन का ध्यान रखें और उसी में राइड करने की कोशिश करें। ओवरटेक करते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और ओवरटेक करते समय इंडिकेटर-सिग्नल का प्रयोग करें।
इंडिकेटर का उपयोग
कई दोपहिया वाहन चालक मुड़ते वक्त इंडिकेटर का प्रयोग नहीं करते, जिसके चलते वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। अगर आपको मुड़ना है तो पहले इंडिकेटर का इस्तेमाल करें, फिर ट्रैफिक का ध्यान रखते हुए मुड़ें।