रूस में कारोबार से अपना हाथ पीछे खींचने वाले वाहन निर्माताओं की सूची लंबी होती जा रही है। इस सूची में नया नाम अल्ट्रा फास्ट स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी Ferrari (फेरारी) और Lamborghini (लेम्बोर्गिनी) का जुड़ा है। फेरारी ने हाल ही में रूसी आक्रमण के बीच मानवीय सहायता के लिए यूक्रेन को एक मिलियन यूरो (करीब 8 करोड़ 39 लाख रुपये) का दान दिया है। इसेक साथ फेरारी ने रूस में अपने वाहनों के उत्पादन को भी फिलहाल निलंबित कर दिया है। लेम्बोर्गिनी ने रूस के साथ अपना कारोबार रोक दिया है।
इन वाहन निर्माता कंपनियों ने यह कदम तब उठाया है जब रूस और यूक्रेन का संघर्ष बेरोकटोक जारी है। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का बुधवार को 14वां दिन है।
विज्ञापन
2 of 5
Ferrari SF90 Stradale
- फोटो : For Reference Only
"लोगों के दुख की अनदेखी नहीं कर सकते"
Ferrari का दान स्थानीय यूक्रेनी आबादी की मदद करने और अंतरराष्ट्रीय मानवीय परियोजनाओं को धन देने के लिए दिया गया है। कंपनी ने कहा है कि वह स्थानीय पहलों में भी निवेश कर रही है जो यूक्रेन से आए शरणार्थियों को मदद करने के लिए काम कर रही हैं। फेरारी के सीईओ बेनेडेटो विग्ना ने कहा, "जबकि हम बातचीत में तेजी से वापसी और शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करते हैं, हम प्रभावित हुए सभी लोगों की पीड़ा की अनदेखी नहीं रह सकते हैं। हम विचार और समर्थन से उनके साथ खड़े हैं।"
विज्ञापन
3 of 5
Lamborghini Huracan STO
- फोटो : Lamborghini
Lamborghini ने रूस में अपने वाहन उत्पादन को निलंबित कर दिया। एक बयान में, कंपनी ने कहा कि वह "यूक्रेन की घटनाओं से बहुत दुखी है और स्थिति को गंभीर चिंता के साथ देख रही है।"
4 of 5
Porsche 718 Boxster
- फोटो : For Reference Only
कारों की डिलीवरी बंद
लेम्बोर्गिनी Volkswagen Group (फॉक्सवैगन समूह) का हिस्सा है, जिसके पास Porsche (पोर्श) जैसे ब्रांड भी हैं। फॉक्सवैगन और पोर्श ने भी रूस में अपनी कारों की डिलीवरी बंद कर दी है।
दुनियाभर की कंपनियों ने उठाए कदम
वैश्विक स्तर पर, Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन), Ford (फोर्ड), GM (जीएम), Volvo (वोल्वो), Toyota (टोयोटा), Honda (होंडा) और कई अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों ने रूस में या उसके साथ व्यापार को प्रतिबंधित करने के लिए कई कदम उठाने का एलान किया है।