फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield Super Meteor 650: रॉयल एनफील्ड की फ्लैगशिप बाइक सुपर मीटियोर 650 बाइक हुई महंगी, जानें नई कीमतें

Fri, 12 May 2023 01:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Royal Enfield Super Meteor 650 - फोटो : Royal Enfield
परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने अपनी फ्लैगशिप मोटरसाइकिल Super Meteor 650  (सुपर मीटियोर 650) को जनवरी 2023 में लॉन्च किया था। अब, ब्रांड ने भारतीय बाजार में मोटरसाइकिल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बाइक के तीनों वैरिएंट्स की कीमतों में लगभग 6,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों के अलावा वाहन निर्मताा ने मोटरसाइकिल में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन

2 of 6
Royal Enfield Super Meteor 650 - फोटो : Royal Enfield
वैरिएंट्स और कीमत
अब Royal Enfield Super Meteor 650 के एस्ट्रल वैरिएंट की कीमत 3,54,398 रुपये से शुरू होती है। इंटरस्टेलर की कीमत 3,69,622 रुपये है। और टॉप-एंड सेलेस्टियल की कीमत अब 3,84,845 रुपये है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Royal Enfield Super Meteor 650 - फोटो : Royal Enfield
इंजन पावर
Royal Enfield Super Meteor 650 को पावर देने के लिए उसी 650cc पैरलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में मिलता है। हालांकि कंपनी ने Super Meteor 650 की जरूरतों के मुताबिक फ्यूलिंग और गियरिंग को ट्यून किया है। यह 650cc पैरेलल-ट्विन, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन सुपर मीटियर में 47 bhp का पावर और 52 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 

4 of 6
Royal Enfield Super Meteor 650 - फोटो : Royal Enfield
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 बाइक में ब्रेकिंग के लिए, इसमें स्टैंडर्ड तौर पर डुअल चैनल एबीएस के साथ दोनों पहियों  पर डिस्क ब्रेक मिलता है। फ्रंट में 320 मिमी डिस्क और रियर में 300 मिमी डिस्क मिलता है। कैलीपर्स दोनों सिरों पर ट्विन-पिस्टन फ्लोटिंग यूनिट हैं। इस बाइक में रॉयल एनफील्ड स्टील ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम का इस्तेमाल कर रहा है। फ्रंट में 43 मिमी अपसाइड डाउन टेलीस्कोपिक फोर्क्स का सस्पेंशन दिया गया है। 101 मिमी ट्रैवल और प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ पीछे की ओर 120 मिमी ट्रैवल और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Royal Enfield Super Meteor 650 - फोटो : Royal Enfield
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, इसमें एक ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें रॉयल एनफील्ड का ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम शामिल है, जिसे ऑप्शनल एक्सेसरी के रूप में बेचा जा सकता है। बाइक की क्रूजर खासियतों से मेल खाने के लिए इसे फिर से री-ट्यून किया गया है। हालांकि, हेड और साइड पैनल का डिजाइन थोड़ा नया है और मैट ब्लैक कलर का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Royal Enfield Super Meteor 650 - फोटो : Royal Enfield
एक्सेसरीज
मोटरसाइकिल को जेनुइन मोटरसाइकिल एक्सेसरीज के व्यापक इकोसिस्टम का सपोर्ट हासिल है जो इसकी टूरिंग क्षमताओं में इजाफा करता है। बाइक में बार एंड मिरर, डीलक्स फुटपेग, सोलो फिनिशर, एलईडी इंटिकेटर्स और मशीनी व्हील, डीलक्स टूरिंग ड्यूल-सीट, टूरिंग विंडस्क्रीन, पैसेंजर बैकरेस्ट, डीलक्स फुटपेग, लॉन्ग हॉल पैनियर, टूरिंग हैंडलबार और एलईडी इंडिकेटर्स जैसी एक्सेसरीज भी मिलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें