रॉयल एनफील्ड की सस्ती बाइक हंटर 350 भारतीय बाजार में आते ही छा गई है। बेहद कम समय में इस बाइक को पसंद करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसकी लोकप्रियता क्लासिक 350 से भी ज्यादा हो रही है। आखिर क्या खास है हंटर 350 में आइए जानते हैं।
आज के युवाओं को एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है। इसलिए नई गाड़ी और बाइक को खरीदने में ज्यादा देर नहीं करते। कुछ इसी तरह का रिएक्शन रॉयल एनफील्ड की सस्ती बाइक हंटर 350 को भी मिला है। भारतीय बाजार में पेश होने के कुछ समय बाद ही इस बाइक को पसंद करने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
हंटर 350 दे रही क्लासिक 350 को चुनौती
2 of 6
रॉयल एनफील्ड हंटर 350
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिक्री के आंकड़ों को देखें तो अगस्त 2022 में हंटर की 18197 यूनिट बिकीं। जबकि इसी अवधि में क्लासिक 350 की कुल 18893 यूनिट की बिक्री हुई। दोनों के बीच सिर्फ 796 यूनिट का फासला रहा।
विज्ञापन
कितनी है कीमत
3 of 6
रॉयल एनफील्ड हंटर 350
- फोटो : सोशल मीडिया
हंटर 350 के रेट्रो वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये तक है। जबकि मेट्रो डैपर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख रुपये है और टॉप वैरिएंट मेट्रो रेबेल की एक्स-शोरूम कीमत 1.68 लाख रुपये है। वहीं ड्यूल चैनल एबीएस के साथ क्लासिक 350 की एक्स शोरूम कीमत 2.18 लाख रुपये है।
आठ रंगों में हंटर 350
4 of 6
रॉयल एनफील्ड हंटर 350
- फोटो : सोशल मीडिया
हंटर 350 के तीनों वैरिएंट को कंपनी ने कुल आठ रंगों में पेश किया है। इनमें डैपर वाइट, डैपर एश, डैपर ग्रे, रेबेल ब्लैक, रेबेल ब्लू, रेबेल रेड, रेट्रो फैक्ट्री ब्लैक और रेट्रो फैक्ट्री सिल्वर हैं।
विज्ञापन
कैसा है लुक
5 of 6
रॉयल एनफील्ड हंटर 350
- फोटो : सोशल मीडिया
हंटर 350 का डिजाइन बाकी रॉयल एनफील्ड की तुलना में हटकर नियो-रेट्रो लुक दिया गया है जिसमें हल्की सी स्क्रैम्बलर डिजाइन की झलक भी मिलती है। बाइक हैलोजन सर्कुलर हेडलैंप के साथ आती है।
कंपनी ने हंटर 350 में वही इंजन दिया है जो क्लासिक 350 और Meteor 350 में आता है। इसमें 349 सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है जिससे 20.2 बीएचपी और 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। हंटर 350 की खासियत के हिसाब से ही इसके इंजन के फ्यूल और इग्निशन मैप को ट्यून किया गया है।