Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने गुरुवार को देश में अपनी बहुप्रतीक्षित एडवेंचर मोटरसाइकिल Himalayan 2021 (हिमालयन 2021) लॉन्च कर दी। इस अपडेटेड मोटरसाइकिल के लिए बुकिंग भारत में रॉयल एनफील्ड के ऑथराइज्ड स्टोर्स में शुरू हो गई है। नई बाइक को तीन नए विशिष्ट, अलग-अलग इलाकों से प्रेरित रंगों के साथ पेश किया गया है। साथ ही इस मोटरसाइकिल के अंदर भी कई बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Royal Enfield Himalayan
- फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
नई पेंट स्कीम
नई हिमालयन को नए ग्रेनाइट ब्लैक (मैट और ग्लॉस का मिश्रण), मिराज सिल्वर और पाइन ग्रीन रंगों में पेश किया गया है। नई पेंट स्कीम वाली मोटरसाइकिलें मौजूदा रॉक रेड, लेक ब्लू और ग्रेवल ग्रे रंगों के साथ उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
3 of 6
Royal Enfield Himalayan
- फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
कितनी है कीमत
Himalayan 2021 मोटरसाइकिल को 2,01,314 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।
4 of 6
Royal Enfield Himalayan
- फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
नई पहल
सालाना अपडेट के साथ ही हिमालयन को मेक इट योर्स (MiY) पहल भी मिली है, जो ग्राहकों को सभी चैनलों - RE एप, वेबसाइट और डीलरशिप पर अपनी मोटरसाइकिलों को अपनी पसंद के हिसाब से बदलाव और एससेरीज लगाने की सुविधा देता है।
विज्ञापन
5 of 6
Royal Enfield Himalayan
- फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
क्या हुए बदलाव
नई हिमालयन 2021 के प्रमुख अपडेट्स में ट्रिपर टर्न-बाय-टर्न फीचर शामिल है। इसके साथ ही, इसके सीट, रियर कैरियर, फ्रंट रैक में भी बदलाव देखने को मिलता है। इसके अलावा बाइक में एक नई विंडस्क्रीन मिलती है। कंपनी का कहना है कि मोटरसाइकिल में किए गए बदलावों की वजह से इस एडवेंचर टूअर बाइक और भी ज्यादा शानदार और आरामदायक बन गई है।
Royal Enfield Himalayan
- फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
सबसे मांग वाली मोटरसाइकिल
Himalayan के सफर और नई मोटरसाइकिल के लॉन्च पर रॉयल एनफील्ड के सीईओ विनोद के दासारी ने कहा, "सिर्फ 5 वर्षों के छोटे समय में, रॉयल एनफील्ड हिमालयन ने ग्लोबल एडवेंचर टूअरिंग के भीतर एक नई श्रेणी तैयार की है। इसने खुद को सफलतापूर्वक वैश्विक मोटरसाइकिल के रूप में स्थापित किया है, और कई भौगोलिक क्षेत्रों में रॉयल एनफील्ड के लिए सबसे अधिक मांग वाली मोटरसाइकिल रहा है। मूल रूप से 2016 में तैयार की गई हिमालयन अपने श्रेणी की पहली बाइक थी, और एक बहुत ही वर्सटाइल और सुलभ मोटरसाइकिल थी। वर्षों से, बाइक राइडर्स की प्रतिक्रिया के साथ, हमने डिजाइन और कार्यक्षमता में हिमालयन को लगातार विकसित किया है, और इसके ओवरऑल राइडिंग अनुभव में सुधार किया है।"