फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield Classic 650 Twin: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 ट्विन हुई लॉन्च, मिले दमदार डुअल एग्जॉस्ट, जानें कीमत

Fri, 28 Mar 2025 02:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉयल एनफील्ड ने अपनी 650cc मोटरसाइकिल रेंज में एक और धांसू बाइक शामिल की है। वाहन निर्माता ने भारतीया बाजार में Royal Enfield Classic 650 Twin (रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 ट्विन) लॉन्च की।
विज्ञापन
1 of 5
Royal Enfield Classic 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड ने अपनी 650cc मोटरसाइकिल रेंज में एक और धांसू बाइक शामिल की है। वाहन निर्माता ने भारतीया बाजार में Royal Enfield Classic 650 Twin (रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 ट्विन) लॉन्च की। इस नई बाइक की शुरुआती कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम रखी गई है। इसे पहली बार EICMA 2024 में दुनिया के सामने पेश किया गया था। अब यह इंटरसेप्टर 650, कॉन्टिनेंटल GT 650, सुपर मीटिअर 650, शॉटगन 650 और हाल ही में लॉन्च हुई बियर 650 के साथ मिडलवेट सेगमेंट में शामिल हो गई है। 

यह भी पढ़ें - 2025 Kia EV6: नई 2025 किआ ईवी6 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
विज्ञापन

2 of 5
Royal Enfield Classic 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
इंजन पावर और गियरबॉक्स
नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 ट्विन बाइक में वही 648cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। जो पहले से शॉटगन 650 और सुपर मीटिअर 650 जैसी बाइक्स में देखने को मिलता है। यह इंजन 7,250 rpm पर 46.3 hp की पावर और 5,650 rpm पर 52.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। जिसमें स्लिप-और-असिस्ट क्लच भी मिलता है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद हो जाती है।

यह भी पढ़ें - ABS Bikes: भारत में मिलने वाली टॉप-5 सबसे किफायती ABS फीचर से लैस मोटरसाइकिलें, कीमत करीब एक लाख रुपये
विज्ञापन

3 of 5
Royal Enfield Classic 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
कैसा है लुक और डिजाइन
क्लासिक 650 ट्विन का डिजाइन कंपनी की अन्य बाइक क्लासिक 350 से काफी प्रेरित है। इसमें वही टीयरड्रॉप आकार का फ्यूल टैंक, गोल फेंडर, ट्रायंगल शेप के साइड पैनल और रॉयल एनफील्ड की सिग्नेचर राउंड हेडलाइट दी गई है, जिसमें टाइगर-आई पायलट लैंप भी मिलेगा। यह बाइक चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जसमें वल्लम रेड, ब्रंटिंगथॉर्प ब्लू, टील और ब्लैक क्रोम जैसे रंग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Electric Cars: भारत में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, जानें बैटरी, ड्राइविंग रेंज जैसी अहम डिटेल्स

4 of 5
Royal Enfield Classic 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
कैसे हैं फीचर्स
इस बाइक में फुल-एलईडी लाइटिंग, सेमी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और ट्रिपर नेविगेशन पॉड जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, एडजस्टेबल लीवर और एक ऑप्शनल बोल्ट-ऑन पिलियन सीट भी दी गई है। जिससे आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - तूझे भूलना तो चाहा, लेकिन भुला न पाए!: भारत की मशहूर टू-स्ट्रोक बाइक्स, जानें क्या थी इनकी खूबियां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Royal Enfield Classic 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
हार्डवेयर: ब्रेंकिंग और सस्पेंशन
क्लासिक 650 का मेन फ्रेम, सब-फ्रेम और स्विंगआर्म शॉटगन 650 से लिया गया है। इसका फ्रंट सस्पेंशन 43 mm का टेलीस्कोपिक शोवा फोर्क है, जो 120 mm ट्रैवल देता है। जबकि रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है, जो 90 mm ट्रैवल देता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें फ्रंट में 320mm और रियर में 300mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, साथ ही डुअल-चैनल ABS भी स्टैंडर्ड फीचर के रूप में मौजूद है। यह बाइक स्पोक व्हील्स पर चलती है, जिसमें फ्रंट में 19-इंच और रियर में 18-इंच का सेटअप है। इसमें ट्यूब वाले टायर्स मिलते हैं। 

यह भी पढ़ें - NH: सरकार ने नेशनल हाईवे को चार, छह और आठ लेन तक चौड़ा करने के लिए वाहनों की घटाई सीमा, जानें डिटेल्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें