भारतीय कार बाजार के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो कारों की बिक्री में गिरावट देखी गई है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि कारों की मांग बहुत ज्यादा कम हो गई है। मगर इसके पीछे लोगों के पास पूंजी की कमी होना एक बड़ा कारण हो सकता है। ऐसे में अगर आप किसी नई कार को लेने की सोच रहे हैं, मगर फिलहाल बजट कम है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, कम बजट में ही अपनी पुरानी कार को नए जैसा बनाया जा सकता है। कुछ चीजों का ध्यान रखकर कार का लुक पूरी तरह से बदला जा सकता है।