Republic Day 2023: देश 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत का संविधान इसी दिन वर्ष 1950 में लागू हुआ था और देश एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बन गया था। यहां हम आपको उन मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहें जो भारत को गौरवान्वित करती हैं।
Tata Tiago EV
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने पिछले साल देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV लॉन्च की थी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है।
विज्ञापन
2 of 13
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago EV के टॉप एंड ट्रिम में 24 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 315 किमी का रेंज देता है। इस छोटी ईवी का फिलहाल कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है। लेकिन जल्द ही इसमें आगामी Citroen eC3 से टक्कर मिलने वाली है।
विज्ञापन
3 of 13
Tata Tigor EV
- फोटो : Tata Motors
Tata Tigor EV
टाटा मोटर्स ने कुछ महीनों पहले Tata Tigor EV को अपडेट किया है। अब इस इलेक्ट्रिक सेडान में 26 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 350 किमी का रेंज देता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है।
4 of 13
Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV
Tata Nexon EV इस समय भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। यह कार दो वर्जन - Prime और Max में उपलब्ध है। Nexon EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है, जो टॉप ट्रिम के लिए 18.99 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
5 of 13
Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV Max
लॉन्ग-रेंज मॉडल Tata Nexon EV Max में 40.5 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 453 किमी का रेंज देती है।
विज्ञापन
6 of 13
Mahindra XUV400 EV
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV400
हाल ही में सीधे तौर पर Tata Nexon EV को टक्कर देने के लिए लॉन्च की गई Mahindra XUV400 की कीमत 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन
7 of 13
Mahindra XUV400
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV400 के लॉन्च-रेंज वर्जन में 39.4 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 456 किमी का रेंज देता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिर्फ 8.3 सेंकड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
8 of 13
MG ZS EV 2022 Electric Car
- फोटो : MG Motor
MG ZS EV
MG ZS EV का पिछले साल फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया है। इसमें 50.3 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 461 किमी (ARAI-प्रमाणित) का रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 22.89 लाख रुपये से 27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
9 of 13
Hyundai Kona Electric
- फोटो : Hyundai
Hyundai Kona Electric
साल 2019 में भारत की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर लॉन्च की गई Hyundai Kona Electric की इस समय कीमत 23.84 लाख रुपये से 24.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 39.2 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 452 किमी का रेंज देता है।
10 of 13
Hyundai IONIQ 5
- फोटो : अमर उजाला
Hyundai Ioniq 5
इस महीने की शुरुआत में ऑटो एक्सपो में लॉन्च की गई Hyundai Ioniq 5 की कीमत 44.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी में 72.3 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 631 किमी (ARAI-प्रमाणित) का रेंज देता है।
11 of 13
Nitin Gadkari at Mercedes Benz EQS 580 4MATIC roll out
- फोटो : Twitter
Mercedes-Benz EQS 580
Mercedes-Bens EQS 580 को पिछले साल पहली मेड इन इंडिया लग्जरी ईवी के तौर पर लॉन्च किया गया था। भारत में स्थानीय तौर पर असेंबल की जाने वाली इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 1.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।
12 of 13
Mercedes-Benz EQS 580
- फोटो : Mercedes-Benz
EQS 580 में एक बड़ा 107.8 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 857 किमी (ARAI-प्रमाणित) का रेंज देता है। जो इसे भारत में सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक वाहन बनाता है।
Mahindra e20
भले ही यह कार अब बंद हो गई हो लेकिन यह भुलाई नहीं गई है। आज के जमाने में मिलने वाली इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में Mahindra e20 कहीं नहीं ठहरती, लेकिन यह एक ऐसी कोशिश थी जो समय से काफी पहले की गई थी। यह एक ऐसे समय में लाई गई थी जब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को खारिज कर रहे थे और इसे भविष्य की बात करार दे रहे थे। निश्चित रूप से Mahindra e20 हमें एक भारतीय होने पर गर्व कराती है।