Renault India (रेनो इंडिया) ने भारतीय बाजार में एक बार फिर अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है। कीमतों में लेटेस्ट इजाफे के साथ, रेनो उन कार निर्माताओं की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने जून से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
Renault India (रेनो इंडिया) ने भारतीय बाजार में एक बार फिर अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है। कीमतों में लेटेस्ट इजाफे के साथ, रेनो उन कार निर्माताओं की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने जून से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने पिछले छह महीनों में तीसरी अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाई हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Renault Kwid MY22
- फोटो : Renault
रेनो ने Kwid (क्विड), Kiger (काइगर) और Triber (ट्राइबर) से लेकर अपने सभी मॉडलों में कीमतों में इजाफा किया है। मॉडल और वैरिएंट्स के आधार पर वाहनों की कीमत में 17,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कागर हैचबैक और ट्राइबर एमपीवी के सभी वैरिएंट्स में एक समान कीमत बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
3 of 6
Renault Kwid MY22
- फोटो : Renault
Renault Kwid
बाजार में लोकप्रिय हैचबैक में से एक Renault Kwid (रेनो क्विड) की कीमत भी इसके सभी वैरिएंट्स के लिए 12,500 रुपये तक बढ़ गई है। नई प्राइस लिस्ट के मुताबिक, Kwid हैचबैक अब बेस RXL 800cc मॉडल के लिए 4.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी। टॉप-स्पेक Kwid Climber Easy-R वैरिएंट की कीमत 5.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक बढ़ा दी गई है।
4 of 6
Renault Kiger
- फोटो : Renault
Renault Kiger
फ्रांसीसी कार निर्माता द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की गई नई प्राइस लिस्ट के मुताबिक, रेनो की लेटेस्ट और फ्लैगशिप पेशकश काइगर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई है। Renault Kiger (रेनो काइगर) वैरिएंट्स के आधार पर 17,500 रुपये तक महंगी हो गई है।
विज्ञापन
5 of 6
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
Kiger की कीमतों में बढ़ोतरी उसके प्रतिद्वंद्वी निसान द्वारा Magnite SUV की कीमत में बढ़ोतरी के साथ आई है। मैग्नाइट एसयूवी की कीमत अब मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ बेस आरएक्सई 1.0-लीटर एनर्जी वैरिएंट के लिए 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। टॉप-स्पेक RXZ X-Tronic (CVT) 1.0-लीटर टर्बो डुअल टोन वैरिएंट अब 10.57 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर आएगी।
Renault Triber
ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट के मुताबिक, भारतीय सड़कों पर सबसे सुरक्षित एमपीवी में से एक Renault Triber (रेनो ट्राइबर) के सभी वैरिएंट्स की कीमतों में 12,400 रुपये का इजाफा किया गया है। सात सीटों वाली तीन-पंक्ति एमपीवी की कीमत अब बेस आरएक्सई वैरिएंट के लिए 5.88 लाख रुपये से शुरू होती है। टॉप-ऑफ-द-रेंज RXZ Easy-R Dualtone वैरिएंट की कीमत 8.44 लाख तक जाती है।