Renault India (रेनो इंडिया) ने अपने ग्राहकों के लिए देशभर में मानसून आफ्टरसेल्स सर्विस दे रही है। मानसून कैंप 17 जुलाई से 23 जुलाई, 2023 तक पूरे भारत में सभी रेनो डीलरशिप सुविधाओं पर आयोजित की जा रही है। इसमें रेनो कार मालिकों को मानसून के दौरान सुरक्षित और समस्या मुक्त ड्राइविंग के लिए कुशल सर्विस तकनीशियनों द्वारा एक कंप्लीमेंट्री कार जांच की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
2 of 4
Renault India Cars
- फोटो : Renault India
रेनो इंडिया का मानसून कैंप
रेनो मानसून शिविर में कार के सभी प्रमुख कार्यों की विस्तृत जांच की जा रही है। हफ्ते भर चलने वाली इस पहल के दौरान, डीलरशिप पर आने वाले ग्राहक आकर्षक ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं, जिसमें चुनिंदा पार्ट्स पर 10 प्रतिशत की छूट, एक्सेसरीज पर 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ-साथ लेबर चार्ज पर 15 प्रतिशत की छूट भी शामिल है। इसके अलावा, रेनो इंडिया एक्सटेंडेड वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस पर 10 प्रतिशत की छूट भी देगी।
विज्ञापन
3 of 4
Renault India Cars
- फोटो : Renault India
कंपनी ने क्या कहा
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, रेनो इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के उपाध्यक्ष, सुधीर मल्होत्रा ने कहा, "हमें पूरे भारत में अपने मूल्यवान ग्राहकों के लिए 'रेनॉल्ट मॉनसून कैंप' के राष्ट्रव्यापी लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। रेनॉल्ट में, हमारी प्राथमिकता ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करना और एक असाधारण ब्रांड स्वामित्व अनुभव प्रदान करना है।"
उन्होंने आगे कहा, "मानसून कैंप के साथ, हमारा लक्ष्य चुनौतीपूर्ण मानसून सीजन के दौरान रेनो वाहनों के परफॉर्मेंस और सुरक्षा को अनुकूलित करना है। हमारे कुशल तकनीशियनों द्वारा किए गए कंप्लीमेंट्री कार चेक-अप, आकर्षक ऑफर और आकर्षक गतिविधियों के जरिए, हम अपने ग्राहकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनाने का प्रयास करते हैं।"