फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault Duster BS6 पेट्रोल हुई लॉन्च, डीजल मॉडल बंद, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 17 Mar 2020 01:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Auto Expo 2020 Renault Duster 2020
Renault India (रेनो इंडिया) ने अपने लोकप्रिय SUV के नई वर्जन 2020 Renault Duster BS6 को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने नई मॉडल में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला इंजन दिया है। Duster BS6 की कीमत में पहले के मॉडल की तुलना में 50,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने नई एसयूवी को तीन वेरिएंट्स- RXE, RXS और RXZ में बाजार में उतारा है। अब यह एसयूवी सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट में ही उपलब्ध है क्योंकि कंपनी ने तय किया है कि इसके डीजल वेरिएंट को बंद करेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Renault Duster 2019
इंजन
बता दें कि कंपनी ने पेट्रोल वर्जन का CVT ऑटोमैटिक वेरिएंट बंद कर दिया है। 2020 Renault Duster BS6 में 1.5 लीटर, H4K 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 105bhp पावर और 142Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Renault Duster - फोटो : Justdial
मिलेगा टर्बो पेट्रोल इंजन
BS6 Duster लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने K9K डीजल इंजन बंद कर दिया है। इस जगह अब कंपनी डस्टर को टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश कर सकती है। कंपनी ने बताया कि Renault Duster 1.3 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। यह इंजन 153bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क पैदा करेगा। यानी कार का पावर करीब 48bhp और टॉर्क 108 Nm बढ़ जाएगा। फिलहाल रेनो डस्टर में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 2020 Renault Duster को देश में बेची जाने वाली फर्स्ट-जेनरेशन एसयूवी का सबसे पावरफुल वर्जन बना देगा। 

4 of 5
Renault Duster - फोटो : Renault
फीचर्स
कंपनी ने कुछ महीने पहले ही रेनॉ डस्टर का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया था। लुक की बात करें तो 2020 Renault Duster BS6 कार में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी फेसलिफ्ट मॉडल के एक्सटीरियर में पहले ही कुछ कॉस्मेटिक बदलाव कर चुकी है। फेसलिफ्ट डस्टर के लुक को नयापन देने के लिए कंपनी ने इसमें क्रोम फिनिश के साथ नया फ्रंट बंपर, नई फ्रंट ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप,  फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, रूफ रेल्स, 16-इंच एवरेस्ट डायमंड कट अलॉय वील्ज और पीछे वाले गेट पर प्लास्टिक क्लैडिंग दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Renault Duster
कीमत
BS6 इंजन वाली रेनॉ डस्टर की दिल्ली में एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये है। कार के टॉप मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें