फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault Price Hike: रेनो ने कीमत बढ़ोतरी का किया एलान, जनवरी 2023 से अपनी कारों के बढ़ाएगी दाम

Wed, 07 Dec 2022 07:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Renault Kiger - फोटो : Renault
Renault Car Price Hike 2022 News: Renault India (रेनो इंडिया) ने भारतीय बाजार में एक बार फिर अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान किया है। कीमतों में लेटेस्ट इजाफे की घोषणा के साथ, रेनो उन कार निर्माताओं की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी ने इस साल अपने वाहनों की कीमतें कई बार बढ़ाई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Renault Kwid MY22 - फोटो : Renault
Renault (रेनो) ने एलान किया है कि वह जनवरी 2023 से अपनी सभी कारों की कीमतों में इजाफा करेगी। रेनो ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "कीमतों में बढ़ोतरी का कारण मुख्य रूप से महंगी वस्तुओं, विदेशी मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव, मुद्रास्फीति और नियामक दायित्वों के कारण इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी के प्रभाव को आंशिक रूप से ऑफसेट करना है।" 
विज्ञापन

3 of 5
Renault Triber - फोटो : Reanult
पिछले कुछ वर्षों में, Renault ने भारत में एक मजबूत आधार स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। जिसमें एक मॉडर्न मैन्युफेक्चरिंग प्लांट, एक विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी केंद्र, दो डिजाइन सेंटर, 500 सेल्स और 500 से ज्यादा सर्विस टचप्वाइंट शामिल हैं। 

4 of 5
Renault Kwid MY22 - फोटो : Renault
आगे बढ़ते हुए, Renault भारत में अपनी उत्पाद आक्रामक रणनीति को जारी रखेगी और भारत में Renault ब्रांड को पर्याप्त रूप से विकसित करने की दिशा में काम करेगी। रेनो भारतीय ग्राहकों के लिए उत्पादों और सर्विस में कई इनोवेश लाने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Renault Kiger - फोटो : Renault
इसके अलावा, कीमत बढ़ोतरी से पहले, Renault अपने पोर्टफोलियो के लिए विभिन्न रूपों में छूट की पेशकश कर रही है जिसमें Kwid हैचबैक, Triber MPV और Kiger SUV शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें