Prateek Yadav car collection: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव अब हमारे बीच नहीं रहे। राजनीति से दूर रहने वाले प्रतीक लग्जरी लाइफस्टाइल और कराेड़ों की लैम्बोर्गिनी हुराकेन के शौकीन थे। आज यानी 13 मई की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। आइए जानते हैं उनकी पसंदीदा सुपरकार की कीमत, पावर और खासियत के बारे में...
Prateek Yadav Lamborghini Huracan: प्रतीक यादव की पसंदीदा कारों में से एक कार लैमबोर्गिनी हुराकेन भी थी। यह कार कई बार लखनऊ की सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आई और यह अपने तेज आवाज व आकर्षक डिजाइन की वजह से लोगों का ध्यान खींचती थी। आपको बता दें कि प्रतीक यादव ने इस कार को नोटबंदी के दौरान खरीदा था। प्रतीक यादव ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि इस कार का सपना उन्होंने तब देखा था जब वे लंदन में पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने तय किया था कि एक दिन यह कार उनके गैराज की शोभा जरूर बनेगी।
विज्ञापन
2 of 6
लैमबोर्गिनी हुराकेन
- फोटो : lamborghini
क्यों खास है Lamborghini Huracan?
सुपरकार निर्माता लैमबोर्गिनी की हुराकेन लोकप्रिय कारों की लिस्ट में आती है। इसकी सबसे बड़ी पहचान इसकी तेज रफ्तार, दमदार इंजन साउंड और शार्प डिजाइन हैँ। हालांकि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की हाइब्रिड तकनीक है और अब हुराकेन की जगह धीरे-धीरे लैंबॉर्गिनी टेमेरारियो ले रही है। इसके बावजूद हुराकेन का क्रेज अब भी कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
3 of 6
लैमबोर्गिनी हुराकेन
- फोटो : lamborghini
कीमत की बात करें तो बाजार में इसके कई वेरिएंट्स आते हैं। हर मॉडल अलग परफॉर्मेंस और डिजाइन पैकेज के साथ आता है। भारत में लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन ईवीओ स्पाइडर की कीमत करीब चार करोड़ रुपये, लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन ईवीओ टेक्निका की कीमत लगभग 4.04 करोड़ रुपये, लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन ईवीओ स्टेराटो करीब 4.61 करोड़ रुपये और लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन ईवीओ एसटीओ लगभग पांच करोड़ की आती है। हालांकि कीमत में स्थान का फर्क हो सकता है।
4 of 6
लैमबोर्गिनी हुराकेन
- फोटो : lamborghini
V10 पेट्रोल इंजन है इसके पावर की पहचान
बाजार में हुराकेन की असली ताकत इसका 5.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V10 पेट्रोल इंजन माना जाता है। क्योंकि यह इंजन दुनिया के सबसे आइकॉनिक सुपरकार इंजनों में गिना जाता है। इसके अलग-अलग वेरिएंट 640 bhp तक की जबरदस्त पावर जेनरेट करते हैं। इसकी टॉप स्पीड 310 से 325 किमी प्रति घंटा तक मानी जाती है, जो इसे दुनिया की सबसे तेज रोड-लीगल कारों में शामिल करती है।
विज्ञापन
5 of 6
लैमबोर्गिनी हुराकेन
- फोटो : lamborghini
सुपरफास्ट गियरबॉक्स और रेसिंग जैसा फील
हुराकेन में 7-स्पीड LDF डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसके साथ पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं, जिससे ड्राइवर बेहद तेजी से गियर बदल सकता है। कार का लो-स्लंग डिजाइन, एयरोडायनामिक बॉडी और रेसिंग-स्टाइल कॉकपिट इसे सड़क पर किसी रेस कार जैसा अनुभव देते हैं।
अब भी यह कार प्रेमियों की पसंदीदा कारों में से एक
भले ही लैमबोर्गिनी अब नई हाइब्रिड सुपरकारों पर काम कर रही हो, लेकिन हुराकेन आज भी सुपरकार प्रेमियों के लिए एक ड्रीम कार बनी हुई है। भारत में भी इसकी मांग कम नहीं हुई है। इसकी वजह सिर्फ ब्रांड वैल्यू नहीं, बल्कि वह परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस है जो बहुत कम कारें दे पाती हैं।