भारत में इस साल का मानसून अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। बरसात के बाद जब मौसम बदलता है तो सड़कें पर पानी नहीं रहता, लेकिन आपकी कार पर इसका असर लंबे समय तक बना रहता है। पूरे बरसात के दौरान आपकी कार ने पानी, कीचड़ और धूल-मिट्टी का जमकर सामना किया होगा। लगातार बारिश, कीचड़ और नमी गाड़ी के इंजन से लेकर उसके टायर और इंटीरियर तक को नुकसान पहुंचा सकती है।
ऐसे में जरूरी है कि मॉनसून खत्म होते ही कार की अच्छी तरह सर्विस और देखभाल की जाए ताकि वह फिर से नई जैसी चमकदार और सुरक्षित बने। पोस्ट-मॉनसून कार मेंटेनेंस करने से गाड़ी लंबे समय तक ठीक रहती है, जंग से बचती है, अंदर-बाहर साफ रहती है और ड्राइविंग भी सेफ बनती है।
यह भी पढ़ें - 2025 BMW X5: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 बीएमडब्ल्यू एक्स5, जानें कीमत और फीचर्स