फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Porsche Cayenne Electric: पोर्शे कैयेन इलेक्ट्रिक भारत में लॉन्च, जानें इस पावरफुल एसयूवी की कीमत और फीचर्स

Thu, 20 Nov 2025 02:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Porsche (पोर्शे) ने भारत में अपना तीसरा और अब तक का सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक मॉडल Porsche Cayenne Electric (पोर्शे कैयेन इलेक्ट्रिक) लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 9
Porsche Cayenne Electric SUV - फोटो : Porsche
Porsche (पोर्शे) ने भले ही अपनी बड़ी ईवी योजनाओं को धीमा कर दिया हो, लेकिन कंपनी ने भारत में अपना तीसरा और अब तक का सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक मॉडल Porsche Cayenne Electric (पोर्शे कैयेन इलेक्ट्रिक) लॉन्च कर दिया है। Porsche Cayenne Electric की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.75 करोड़ रुपये रखी गई है। यह कंपनी की दूसरा इलेक्ट्रिक एसयूवी है। और 1,100 bhp से ज्यादा पावर वाली Turbo (टर्बो) ट्रिम कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल प्रोडक्शन मॉडल भी है।

यह भी पढ़ें - Car Ownership Transfer: पुरानी कार बेच रहे हैं या खरीद रहे हैं? पांच आसान चरणों में ऐसे करें ओनरशिप ट्रांसफर
विज्ञापन

2 of 9
Porsche Cayenne Electric SUV - फोटो : Porsche
पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
Cayenne Electric में रेंज के सभी मॉडल्स में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिलता है, यानी ऑल-व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड है। स्टैंडर्ड मॉडल 402 bhp देता है, जो लॉन्च कंट्रोल के साथ बढ़कर 435 bhp और 835 Nm तक पहुंच जाता है। इस सेटअप के साथ बेस Cayenne EV 0-100 किमी प्रति घंटा सिर्फ 4.8 सेकंड में पूरा करता है और 230 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल करता है।

यह भी पढ़ें - Electric Air-Taxi: आंध्र प्रदेश में बनेगा देश का पहला इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी मैन्युफैक्चरिंग हब, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

3 of 9
Porsche Cayenne Electric SUV - फोटो : Porsche
वहीं, सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है Cayenne Turbo Electric, जिसकी पावर पोर्शे की Taycan से भी ज्यादा है। इलेक्ट्रिक कार होने के बावजूद टर्बो नाम भले अजीब लगे, लेकिन 845 bhp और पुश-टू-पास फीचर से 173 bhp का अतिरिक्त बूस्ट इसे बेहद खास बनाता है। 

यह भी पढ़ें - Green Cess: दिसंबर से उत्तराखंड में शुरू लगेगा 'ग्रीन सेस', बाहर से आने वाली गाड़ियों पर फास्टैग से कटेगा शुल्क

4 of 9
Porsche Cayenne Electric SUV - फोटो : Porsche
लॉन्च कंट्रोल एक्टिव होते ही कुल पावर 1,139 bhp और 1,500 Nm तक पहुंचती है। जिससे कार 0-100 किमी प्रति घंटा केवल 2.5 सेकंड में और 0-200 किमी प्रति घंटा सिर्फ 7.4 सेकंड में कर लेती है। इसकी टॉप स्पीड 260 किमी प्रति घंटा है।

यह भी पढ़ें - Electric Bus: दिल्ली की एकमात्र इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस अब शहर की सड़कों पर नहीं, सिर्फ टूरिस्ट रूट पर चलेगी
विज्ञापन

5 of 9
Porsche Cayenne Electric SUV Rear Axel Steering - फोटो : Porsche
ब्रेकिंग और हैंडलिंग
इतनी पावर को संभालने के लिए ब्रेकिंग भी उसी स्तर की चाहिए। पोर्शे का दावा है कि 97 प्रतिशत तक ब्रेकिंग केवल इलेक्ट्रिक मोटर्स द्वारा ही रिकुपरेटिव ब्रेकिंग से की जा सकती है। यह सिस्टम 600 kW तक ऊर्जा वापस खींच सकता है, लगभग Formula E के स्तर पर। टर्बो मॉडल में ग्राहक चाहें तो सेरामिक कंपोजिट ब्रेक्स भी जोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Bajaj Auto-KTM: बजाज ऑटो ने केटीएम में बहुमत हिस्सेदारी अधिग्रहण पूरा किया, यूरोपीय मंजूरियों के बाद डील पूरी
विज्ञापन

6 of 9
Porsche Cayenne Electric SUV AR Head Up Display - फोटो : Porsche
दोनों वेरिएंट पोर्शे एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट (PASM) सिस्टम के साथ आते हैं। टर्बो में अतिरिक्त पोर्शे टॉर्क वेक्टरिंग प्लस लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल भी मिलता है। साथ ही, दोनों मॉडल्स में रियर-एक्सल स्टीयरिंग और एक्टिव राइड सिस्टम विकल्प के रूप में उपलब्ध हैं। जो तेज एक्सेलेरेशन, ब्रेकिंग या कॉर्नरिंग के दौरान बॉडी रोल, डाइव और लिफ्ट को कम करते हैं।

यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Selling: अपना दोपहिया वाहन बेचने से पहले जरूर करें ये पांच काम, नहीं तो हो सकती है समस्या
विज्ञापन

7 of 9
Porsche Cayenne Electric SUV - फोटो : Porsche
बैटरी, रेंज और चार्जिंग
Cayenne EV में 800V आर्किटेक्चर के साथ 113 kWh की हाई-वोल्टेज बैटरी दी गई है, जो 400 kW तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके जरिए बैटरी 10-80 प्रतिशत सिर्फ 16 मिनट से भी कम समय में चार्ज हो सकती है। इस दौरान स्टैंडर्ड मॉडल 325 किमी, जबकि Turbo मॉडल 315 किमी रेंज दोबारा पा लेते हैं।

कुल ड्राइविंग रेंज की बात करें तो:
  • स्टैंडर्ड वेरिएंट - 642 km (WLTP)
  • Turbo वेरिएंट - 623 km (WLTP)

यह भी पढ़ें - Bike: क्यों कुछ मोटरसाइकिलों में पीछे की सीट सवार की सीट से ऊंची होती है? इस अनोखे डिजाइन की आखिर क्या है वजह 

यह भी पढ़ें - Flush Door Handles: क्या हैं कार फ्लश डोर हैंडल्स? डिजाइन का नया ट्रेंड, लेकिन सुरक्षा चिंता बढ़ी

8 of 9
Porsche Cayenne Electric SUV - फोटो : Porsche
इस एसयूवी की सबसे अनोखी बात यह है कि यह वायरलेस इंडक्टिव चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मालिक बस गाड़ी को 11 kW के फ्लोर प्लेट पर पार्क कर दें और बिना किसी केबल के चार्जिंग शुरू हो जाती है। पोर्शे का दावा है कि पैड और रिसीवर के बीच 4 इंच तक का मिसअलाइन्मेंट भी चलेगा। 

यह भी पढ़ें - Car Safety Tips: सवा लाख किलोमीटर चली कार में कौन से पार्ट्स बदलना है सबसे जरूरी? जानें जरूरी जानकारी 
विज्ञापन

9 of 9
Porsche Cayenne Electric SUV - फोटो : Porsche
कीमत और बुकिंग डिटेल्स
भारत में Cayenne Electric की कीमत स्टैंडर्ड वेरिएंट के लिए 1.75 करोड़ रुपये है। और Cayenne Turbo Electric की कीमत 2.26 करोड़ रुपये रखी गई है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं और डिलीवरी 2026 की दूसरी छमाही से शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - Automatic Cars: भारत में किफायती ऑटोमैटिक कारें, 12 लाख रुपये से कम में एसयूवी और हैचबैक के सबसे बेहतर विकल्प

यह भी पढ़ें - Airless Tyres: एयरलेस बनाम ट्यूबलेस टायर में कौन है बेहतर विकल्प? जानें कीमत, फायदे और नुकसान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें