जर्मनी की लग्जरी स्पोर्टस कार कंपनी पोर्श ने एसयूवी माकन के नए वेरिएंट माकन आर-4 को भारत में लांच कर दिया। इसकी कीमत 76.84 लाख रुपये (एक्स शोरूम मुंबई) रखी है।
विज्ञापन
7-स्पीड पीडीके डुअल-क्लच ट्रांसमिसन
2 of 5
कंपनी ने इस एसयूवी में कई सारे आधुनिक फीचर्स दिए हैं जिसमें 7-स्पीड पीडीके डुअल-क्लच ट्रांसमिशन दिया गया है जो सभी पहियों को पावर सप्लाई करता है, जिसकी वजह से कार को 0-100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 6.7 सेकेंड का समय लगता है।
विज्ञापन
टॉप स्पीड 229 किलो मीटर प्रति घंटा है
3 of 5
माकन आर-4 में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर इंजन लगा है जो 250 हॉर्स पावर और 370 एनएम का टार्क प्रदान करता है। इसकी टॉप स्पीड 229 किलोमीटर प्रति घंटा है। बात करें कार के लुक की तो इसमें एलईडी हेडलैम्प, 18 इंच के एलॉय व्हील और डे-टाइम रनिंग एलईडी है दी गई है जिसकी वजह से यह एसयूवी काफी स्पोर्टी नजर आती है।
8-वे इंफोटमेंट स्क्रीन दी गई है
4 of 5
लेटेस्ट जेनेरेशन पोर्श में क्मयूनिकेशन मैनेजमेंट सिस्टम (पीसीएम), क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोमेटिक बुट रिलीज, मल्टी फंक्शन स्पोर्ट वाला स्टेयरिंग व्हील, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एडजस्ट होने वाली इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और 8-वे इंफोटमेंट स्क्रीन दी गई है।
इसकी टक्कर जैगुआर एफ-पेस और मर्सिडीज-बेज जीएलई 400 4मैटिक से है
5 of 5
आपको बता दें कि इसी साल पोर्श ने 911 मॉडल के लेटेस्ट वर्जन को भी लांच किया था। वहीं, माकन आर-4 की टक्कर अपने सेंगमेंट की हाल ही में लांच हुई जैगुआर एफ-पेस और मर्सिडीज-बेज जीएलई 400 4मैटिक से है।