दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी ह्यूंडाई ने अपनी नई एसयूवी ट्यूशॉ (थर्ड-जेनेरेशन) को भारत में लांच कर दिया। कंपनी ने इसकी कीमत 18.99 लाख रुपये से 24.99 लाख (एक्स शो रूम, दिल्ली) रखी है।
इससे पहले कंपनी ने 2005 में ट्यूशॉ के फर्स्ट-जेनेरेशन को भारत में लांच किया था लेकिन कार को ज्यादा लोगों ने पसंद नहीं किया था, जिसके बाद कंपनी ने 2010 में इसकी बिक्री बंद कर दी थी।
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में लांच
2 of 5
कंपनी ने इस बार इसे पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में लांच किया है। पेट्रोल इंजन 2.0 लीटर का है जो 153 बीएचपी की पॉवर और 192 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। वहीं 2.0 लीटर का डीजल इंजन 182 बीएचपी और 400 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। यह दोनों ही इंजन 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ आते हैं।
विज्ञापन
नई ट्यूशॉ के सभी वेरिएंट 2-व्हील ड्राइव में ही उपलब्ध
3 of 5
कंपनी का दावा है कि कार का पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल ट्रांसंमिशन में 13.03 किलोमीटर/लीटर और ऑटोमेटिक वेरिएंट 12.95 किलोमीटर/लीटर की माइलेज देता है। नई ट्यूशॉ के सभी वेरिएंट 2-व्हील ड्राइव में ही उपलब्ध है।
कार में आधुनिक फीचर्स
4 of 5
कंपनी ने थर्ड-जेनेरेशन की ट्यूशॉ के डिजाइन को फ्ल्यूडिक स्कल्पचर 2.0 फिलॉसफी पर तैयार किया है। कार में डुअल टोन ब्लैक ब्रिज, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, व्यवस्थित ड्राइवर सीट दी गई है। वहीं कंपनी ने कार में आधुनिक फीचर्स का भी पूरा ख्याल रखा है जिसमें पडल लैंप, क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग शामिल हैं।
5 सीटर ट्यूशॉ में 8 इंच का एक इन्फोटेनमेंट सिस्टम लगा है जो ऑडियो, वीडियो और नेविगेशन को सपोर्ट करता है। इसमें सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखते हुए इसमें एबीएस (एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम) ईबीडी (इलैक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रब्युशन) और डुअल फ्रंट एयर बैग दिया गया है। वहीं पार्किंग के लिए इसके सभी वेरिएंट में सेंसर रिवर्स पार्किंग कैमरा दिया गया है।