कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट अब काफी डिमांडिंग हो गया है। इस सेगमेंट में कई नई गाड़ियों की लॉन्चिंग की तैयारियां हो रही हैं। अगले एक साल में यह सेगमेंट तेजी से रफ्तार पकड़ेगा। यहां तक जीप भी अपनी ‘मिनी कंपास’ लाने की योजना बना रही है। महामारी और लॉकडाउन के चलते कम बिक्री से परेशान कंपनियां और डीलर्स त्योहारी सीजन को देखते हुए एसयूवी गाड़ियों पर कई तरह के डिस्काउंट्स पेश कर रहे हैं। इसमें कैश डिस्काउंट्स, एक्सचेंज बोनस, कारपोरेट डिस्काउंट और कॉम्प्लिमेंटरी एसेसरीज भी शामिल हैं। अगर आप नई एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, जो जान लें किस एसयूवी पर कितनी है छूट...