फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर घर लाने वाले हैं कार?: दस लाख से प्रीमियम बजट तक, इन पांच गाड़ियों पर डाल सकते हैं नजर; देखें लिस्ट

Sat, 07 Nov 2026 09:01 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिवाली पर कारों के कई शानदार विकल्प।
  • टाटा एरिस में पेट्रोल-CNG विकल्प मौजूद है।
  • महिंद्रा थार OG लाइफस्टाइल SUV भी शामिल।
  • टाटा सिएरा EV में AWD सिस्टम मौजूद।
विज्ञापन
1 of 7
शानदार गाड़ियों के विकल्प - फोटो : एआई जनरेटेड
अगर आप दिवाली पर नई कार लेने की तैयारी में है, तो अंतिम निर्णय लेने से पहले एक बार इन विकल्पों पर भी नजर डाल सकते हैं। यह आपके लिए एक मजबूत और शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। साथ ही इस समय अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से कई गाड़ियों के विकल्प चर्चा में हैं। किसी को कम कीमत में पेट्रोल और सीएनजी कार चाहिए, तो कोई दमदार एसयूवी या इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना चाहता है। वहीं, प्रीमियम कार पसंद करने वालों के लिए भी विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पांच ऐसी गाड़ियों के बारे में, जिन्हें आप अपनी दिवाली कार खरीदारी की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
टाटा एरिस - फोटो : @Tata.Cars
1. टाटा एरिस: 10 लाख रुपये से कम बजट में विकल्प
  • अगर आपका बजट दस लाख रुपये से कम है, तो नई टाटा एरिस एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। टिगोर के नए अवतार के रूप में आई इस कार को कम कीमत, नए फीचर्स और पेट्रोल व सीएनजी दोनों विकल्पों के साथ पेश किया गया है।
  • ऐसे में कम बजट में कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह एक विकल्प हो सकती है। इसके अलावा नई मारुति बलेनो फेसलिफ्ट और नई ब्रेजा भी कम बजट में अच्छे विकल्प के तौर पर शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 7
महिंद्रा थार OG - फोटो : auto.mahindra
2. महिंद्रा थार OG: रफ-टफ एसयूवी पसंद करने वालों के लिए
  • अगर आप दस से 20 लाख रुपये के बजट में ऐसी एसयूवी चाहते हैं, जिसका लुक रफ-टफ हो और जो लाइफस्टाइल जरूरतों के हिसाब से भी फिट बैठे, तो महिंद्रा थार OG पर विचार कर सकते हैं। नए प्लेटफॉर्म और आरामदायक सस्पेंशन के साथ आई इस गाड़ी में आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
  • इसका नया ड्राइविंग एक्सपीरियंस इसे दूसरे विकल्पों से अलग बनाता है। खास तौर पर उन लोगों के लिए यह पसंद बन सकती है, जिन्हें सामान्य कारों के बजाय दमदार एसयूवी चलाना पसंद है।

4 of 7
ह्यूंदै बेयोन - फोटो : hyundai
3. ह्यूंदै बेयोन: फैमिली के लिए हाईटेक कार
  • फैमिली के लिए कार खरीदने वालों की लिस्ट में ह्यूंदै बेयोन भी शामिल हो सकती है। इसे क्रेटा और वेन्यू के बीच रखा गया है। इस कार की खासियत इसमें मिलने वाली AI टेक्नोलॉजी और प्रीमियम अहसास है।
  • जो ग्राहक परिवार के साथ रोजाना सफर करते हैं और कार में आधुनिक फीचर्स चाहते हैं, उनके लिए यह एक अलग विकल्प हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
टाटा सिएरा ईवी - फोटो : टाटा मोटर्स
4. टाटा सिएरा ईवी: इलेक्ट्रिक एसयूवी का विकल्प
  • अगर आप इस दिवाली पेट्रोल या डीजल के बजाय इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो टाटा सिएरा ईवी पर नजर रख सकते हैं। इसमें दो पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलने की बात कही गई है।
  • इसका मस्कुलर लुक और दमदार परफॉर्मेंस इसे इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में खास बनाते हैं। लंबी ड्राइविंग रेंज की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए भी यह एक आकर्षक विकल्प हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
न्यू एमजी हेक्टर टॉमहॉक - फोटो : @MGMotorIn
5. एमजी टॉमहॉक: प्रीमियम बजट में इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी
  • अगर आपका बजट 20 लाख रुपये से ऊपर है और आप एक प्रीमियम कार खरीदने के विचार में हैं, तो एमजी की नई टॉमहॉक पर नजर डाल सकते हैं। यह ऑल-इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी के तौर पर पेश की गई है।
  • इसका केबिन शानदार और स्पेसियस बताया गया है। ऐसे ग्राहक जो बड़ी एसयूवी के साथ प्रीमियम इंटीरियर और आधुनिक पावरट्रेन चाहते हैं, उनके लिए यह विकल्प खास हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिवाली पर नई कार लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : एआई जनरेटेड
कार खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
दिवाली पर नई कार खरीदने की जल्दबाजी में सिर्फ लुक और फीचर्स देखकर फैसला न करें। सबसे पहले अपना बजट तय करें। इसके बाद कार की जरूरत, माइलेज, इंजन या इलेक्ट्रिक रेंज और मिलने वाली सुविधाओं को समझें। नजदीकी शोरूम पर जाकर टेस्ट ड्राइव लें और अलग-अलग विकल्पों की तुलना करें। इससे आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही कार चुन सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें