फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कार खरीदने जा रहे हैं?: चेकलिस्ट में जरूर शामिल करें यह पांच फीचर, जानें कैसे सफर बनेगा सुरक्षित और आसान

Sat, 07 Nov 2026 07:00 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • नई कार में स्मार्ट फीचर्स जरूर देखें।
  • स्मार्ट एप से कार कंट्रोल करना होगा आसान।
  • कनेक्टेड स्क्रीन देती है प्रीमियम अनुभव।
  • 360 डिग्री कैमरा पार्किंग आसान बनाता है।
विज्ञापन
1 of 7
दिवाली पर नई कार में जरूर देखें ये स्मार्ट फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड
अगर आप इस दिवाली अपने घर में नई कार लाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की हो सकती है। दिवाली पर बड़ी संख्या पर लोग गाड़ी खरीदते हैं, कंपनियां भी बंपर ऑफर देती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आजकल कार खरीदते वक्त सिर्फ उसकी कीमत, लुक और माइलेज देखना ही काफी नहीं होता है। अब गाड़ियों में मिलने वाली तकनीक भी उतनी ही खास हो गई हैं। कुछ स्मार्ट फीचर्स न सिर्फ ड्राइविंग को आरामदायक बनाते हैं, बल्कि सड़क पर सुरक्षा और पार्किंग जैसी परेशानियों को भी कम कर सकते हैं। तो अगर आप इस दिवाली नई कार लेने वाले हैं, तो इन पांच फीचर्स को बिल्कुल को अपने चेकलिस्ट में जरूर शामिल करें।

कार खरीदते वक्त किन फीचर्स को चेक करना चाहिए?
पहले जहां ग्राहक गाड़ी खरीदते समय माइलेज, इंजन और कीमत पर ज्यादा ध्यान देते थे, वहीं अब स्मार्ट फीचर्स भी खरीदारी का हिस्सा बन गए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दिवाली पर नई कार में जरूर देखें ये स्मार्ट फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड
1. ADAS: ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा में मिलेगी मदद
  • कार में सुरक्षित फीचर का नाम आते ही सबसे पहले एडीएएस यानी की एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का नाम आता है। यह तकनीक कार में लगे कैमरों और रडार सेंसर की मदद से काम करती है। इसका मकसद ड्राइविंग के दौरान संभावित खतरों को पहचानकर ड्राइवर की मदद करना है।
  • इसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), लेन कीप असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और  ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फायदे मिलते हैं। जिनकी मदद से कार सामने आने वाली रुकावटों या लेन से जुड़ी स्थिति को पहचान सकती है। जरूरत पड़ने पर ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग ब्रेक लगाने में मदद करती है, जबकि लेन कीप असिस्ट कार को उसकी लेन में बनाए रखने में सहायता करता है।
  • अगर ड्राइवर का ध्यान भटकता है, तो ये सिस्टम चेतावनी देने या कुछ परिस्थितियों में गाड़ी को संभालने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, एडीएएस ड्राइवर की जगह नहीं लेता। इसलिए इसे सुरक्षा में मददगार तकनीक के तौर पर देखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
दिवाली पर नई कार में जरूर देखें ये स्मार्ट फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड
2. कनेक्टेड कार एप्स: स्मार्टफोन से कंट्रोल करें अपनी कार
  • इसे सबसे प्रमुख फीचर्स में भी गिना जाता है। अब कनेक्टेड कार तकनीक ने गाड़ियों को एक स्मार्ट गैजेट की तरह बना दिया है। इस फीचर की मदद से आप अपने स्मार्टफोन में मौजूद एप के जरिए दूर रहते हुए भी कार से जुड़े कई काम कर सकते हैं। इस तकनीक के प्रमुख फायदों की बात करें तो इसकी मदद से दूर से कार का एसी ऑन करना, गाड़ी को लॉक और अनलॉक करना और लाइव GPS लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं।
  • उदाहरण के लिए, गर्मी के मौसम में घर के अंदर बैठे-बैठे कार का एसी चालू किया जा सकता है। इसके अलावा, अगर आप यह भूल जाते हैं कि कार लॉक की है या नहीं, तो एप की मदद से इसकी जानकारी लेकर उसे लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।
  • लाइव लोकेशन ट्रैकिंग से गाड़ी की स्थिति जानना भी आसान हो जाता है। यानी कई ऐसे काम, जिनके लिए पहले कार के पास जाना पड़ता था, अब स्मार्टफोन से किए जा सकते हैं।

4 of 7
दिवाली पर नई कार में जरूर देखें ये स्मार्ट फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड
3. कनेक्टेड स्क्रीन्स: कार के केबिन को मिलेगा प्रीमियम लुक
  • आजकल कारों के केबिन में भी तकनीक का बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी का हिस्सा हैं कनेक्टेड स्क्रीन्स या पैनोरैमिक डिस्प्ले भी है। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आपस में जुड़े हुए दिखाई देते हैं। ये दोनों स्क्रीन एक बड़ी कर्व्ड या फ्लैट स्क्रीन जैसा लुक देती हैं। इससे कार का डैशबोर्ड ज्यादा आधुनिक और प्रीमियम नजर आता है।
  • इस तकनीक की मदद से ड्राइवर को नेविगेशन की जानकारी एक जगह, म्यूजिक और मीडिया कंट्रोल आसान व गाड़ी की जरूरी चेतावनियां देखने में सुविधा मिल सकती है। इस तरह ड्राइवर को बार-बार अलग-अलग स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं पड़ती। गाड़ी से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां एक ही जगह पर मिल जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
दिवाली पर नई कार में जरूर देखें ये स्मार्ट फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड
4. 360° कैमरा और इनविजिबल हुड: पार्किंग हो सकती है आसान
  • कई बार भीड़भाड़ वाले बाजार, संकरी सड़कें और छोटी पार्किंग वाली जगहों पर कार को संभालना मुश्किल हो जाता है। खासकर नए चालक को यह परेशानी ज्यादा हो सकती है। ऐसे में 360 डिग्री कैमरा काफी काम का फीचर है।
  • यह कार के चारों तरफ लगे कैमरों की मदद से आसपास का नजारा स्क्रीन पर दिखाता है। इसे बर्ड्स-आई व्यू भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें कार को ऊपर से देखने जैसा दृश्य मिलता है।
  • इसी के साथ में कुछ गाड़ियों में 360 डिग्री कैमरे के साथ इनविजिबल हुड (Invisible Hood) फीचर भी मिलता है। यह स्क्रीन पर कार के ठीक नीचे की जमीन और रास्ते में मौजूद पत्थरों जैसी रुकावटों को देखने में मदद करता है।
  • इससे ड्राइवर को कार के निचले हिस्से और बंपर के आसपास की स्थिति समझने में आसानी होती है। खासकर तंग जगहों पर गाड़ी निकालते समय यह फीचर उपयोगी साबित हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
दिवाली पर नई कार में जरूर देखें ये स्मार्ट फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड
5. OTA अपडेट: बिना सर्विस सेंटर जाए अपडेट होगी कार
  • आए दिन कार में खामियों के चलते रिकॉल की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसी ही समस्या को दूर करने के लिए आजकल स्मार्टफोन की तरह कारों में भी सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा मिलने लगी है। इसे ओटीए यानी ओवर-द-एयर अपडेट कहा जाता है। इस तकनीक के जरिए कंपनी इंटरनेट की मदद से सीधे कार के सिस्टम में अपडेट भेज सकती है।
  • इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि हर छोटे सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। OTA अपडेट से कार का इंफोटेनमेंट सिस्टम, नेविगेशन और मैप्स, इंजन और ब्रेकिंग से जुड़े सॉफ्टवेयर की परफॉर्मेंस में सुधार किया जा सकता है। यानी कंपनी समय-समय पर कार के सॉफ्टवेयर को बेहतर बनाने के लिए अपडेट भेज सकती है। इससे कार में नई सुविधाएं जुड़ने और मौजूदा सिस्टम में सुधार होने की संभावना रहती है। हालांकि, कौन-से फीचर्स अपडेट होंगे, यह कार के मॉडल और कंपनी की ओर से दिए जाने वाले अपडेट पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिवाली पर नई कार में जरूर देखें ये स्मार्ट फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड
नई कार खरीदते समय किन फीचर्स को दें प्राथमिकता?
  • दिवाली पर नई कार खरीदने का फैसला करते समय कीमत, माइलेज और डिजाइन के साथ तकनीक पर भी ध्यान देना जरूरी है। ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स सुरक्षा और पार्किंग में मदद कर सकते हैं। वहीं, कनेक्टेड कार एप्स, पैनोरैमिक डिस्प्ले और OTA अपडेट रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बना सकते हैं।
  • कार फाइनल करने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपके चुने हुए मॉडल और वेरिएंट में ये फीचर्स उपलब्ध हैं या नहीं। साथ ही, इनके काम करने के तरीके और सीमाओं को भी समझें, ताकि आपकी नई कार आपकी जरूरतों पर खरी उतर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें