फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कार खरीदने के बाद क्या आप भी करते हैं ये 5 गलतियां ?

Fri, 17 May 2019 01:20 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Car Care
आजकल एक नई कार खरीदना बेहद आसान हो गया है। अक्सर देखने में आता है कि लोग नई कार लेने के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिसकी वजह से नई को भारी नुकसान पहुंचता है। और जल्द ही कार सर्विस सेंटर के चक्कर काटने लगती है। दोस्तों यहां हम आपको कुछ ऐसे बेसिक टिप्स बता रहे हैं जिनको अपनाकर आप अपनी कार को हमेशा सही रख पायेंगे। चलिए जानते हैं...
विज्ञापन

पहली सर्विस

2 of 6
car service
नई खरीदने के बाद जब तक उसकी पहली सर्विस नहीं हो जाती तब तक कार को ठीक तरीके से ड्राइव करनी चाइये। जैसे ही गाड़ी की पहली सर्विस आ जाए तो ठीक समय पर सर्विस करवाना न भूलें। याद रखें अगर तय सीमा के बाद सर्विस करवाते हैं तो इससे कार को नुकसान होता है और आपकी जेब भी ढीली हो जाती है। इसलिए सर्विस तो टालें नहीं।
 
विज्ञापन

एक्सीलरेशन

3 of 6
car acceleration
यह अक्सर देखने में आता है कि लोग नई कार में बेवजह एक्सिलरेट देते हैं। कई बार इंजन बंद करने से पहले 2 से 3 बार एक्सिलरेट देकर बंद करते हैं। ऐसे करने से इंजन पर काफी बुरा असर पड़ता है। गाड़ी को समूथ चलायें और कम एक्सिलरेट का इस्तेमाल करें। बेवजह एक्सिलरेट के इस्तेमाल से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज कम हो जाती है।
 

यूजर मैनुअल बुक

4 of 6
user manual book
ऐसे बहुत से ग्राहक हैं जो नई कार खरीदने के बाद उसको इस्तेमाल करने लग जाते हैं। वो इस बात पर बिलकुल भी ध्यान नहीं देते कि कार के साथ एक यूजर मैनुअल बुक भी आती है जिसमें कई ऐसी जरूरी बातेंम लिखी होती हैं जो आपकी मदद करेगी कार को लेकर, लेकिन लोग इसे नजरअंदाज कर देने हैं। हमारी राय है कि कार खरीदने के बाद मैनुअल को पूरा पढ़ें और उसमें दी जानकारी और निर्देषों का पालन जरूर करें, इससे आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

ओवर लोडिंग

5 of 6
Over loading
हर कार में एक सीमा तक वजह रखा जा सकता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा वजन आपकी कार की तबियत बिगाड़ सकता है, क्योकिं ओवर लोडिंग से गाड़ी के टायर्स, सस्पेंशन और इंजन पर बुरा असर पड़ता है। इससे गाड़ी की परफॉरमेंस खराब होने चांस बढ़ जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टोइंग (Towing)

6 of 6
Towing
किसी भी नई से किसी दूसरी कार को टोइंग करने से बचें। यदि आप ऐसा करते हैं तो इसका सीधा असर आपकी कार के इंजन से कई अहम् पार्ट्स पर पड़ता है। यदि 2 या 3 सर्विस हो गई हो तो आप ऐसा करने के बारे में सोच सकते हैं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें