पैरा-आर्चर शीतल देवी ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शीतल की कड़ी मेहनत और संघर्ष को सराहा और उन्हें एक एसयूवी गिफ्ट करने का वादा किया था। हाल ही में, शीतल देवी को नई Mahindra Scorpio-N एसयूवी की चाबियां सौंपी गईं।
विज्ञापन
1 of 7
Anand Mahindra and Para-Archer Sheetal Devi
- फोटो : X/@ArcherSheetal
पैरा-आर्चर शीतल देवी ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने मिक्स्ड-टीम कंपाउंड कैटेगरी में कांस्य पदक जीता, जिससे उन्हें पूरे देश का भरपूर प्यार और सम्मान मिला। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शीतल की कड़ी मेहनत और संघर्ष को सराहा और उन्हें एक एसयूवी गिफ्ट करने का वादा किया था। हाल ही में, आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा किया और शीतल देवी को नई Mahindra Scorpio-N (महिंद्रा स्कॉर्पियो एन) एसयूवी की चाबियां सौंप दीं।
विज्ञापन
2 of 7
शीतल देवी
- फोटो : X
आनंद महिंद्रा ने की शीतल देवी की तारीफ
आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर शीतल देवी के साथ Scorpio-N की डिलीवरी की तस्वीरें साझा कीं और उनकी सराहना करते हुए लिखा, "मैंने लंबे समय से @archersheetal की प्रतिभा की प्रशंसा की है। जब मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिला, तो उनकी जबरदस्त दृढ़ता, लगन और फोकस देखकर मैं हैरान रह गया। उनकी माँ और बहन से बात करके भी यही समझ आया कि यह गुण पूरे परिवार में है!"
उन्होंने आगे लिखा, "शीतल ने मुझे एक तीर भेंट किया, जो उनकी पहचान का प्रतीक है – एक आर्चर जो किसी भी बाधा से बंधी नहीं है। यह मेरे लिए अनमोल उपहार है! शीतल हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं, और मैं गर्व महसूस करता हूँ कि वह Scorpio-N में सफर करेंगी, जो उनके नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की यात्रा के लिए एक उपयुक्त साथी है।"
विज्ञापन
3 of 7
शीतल देवी
- फोटो : PTI
पैरालंपियन शीतल देवी की नई Mahindra Scorpio-N
शीतल देवी भले ही बिना बाहों के जन्मीं हों, लेकिन इसके बावजूद वे दुनिया की सबसे बेहतरीन पैरा-आर्चर्स में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने राकेश कुमार के साथ मिक्स्ड-टीम कंपाउंड कैटेगरी में कांस्य पदक जीता था। पिछले साल, उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे सटीक निशाना लगाते हुए दिखाई दीं। इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने भी देखा और सराहा।
शीतल ने बताया कि वे अपनी कार की डिलीवरी 18 साल की होने के बाद ही लेना चाहती थीं। इसलिए अब जाकर उन्हें Scorpio-N की डिलीवरी मिली है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में यह भी साझा किया कि एसयूवी को जम्मू-कश्मीर के कटरा ले जाया गया, जहां उन्होंने अपनी पहली ड्राइव का आनंद लिया। आनंद महिंद्रा ने शीतल की माँ और बहन की भी सराहना की, जिनसे उन्होंने मुलाकात की। उनका कहना था कि शीतल के परिवार में भी वही जज्बा और आत्मविश्वास है, जो उन्हें इतनी ऊंचाइयों तक ले गया।
4 of 7
शीतल देवी
- फोटो : PTI
शीतल देवी की उपलब्धियां
शीतल देवी और राकेश कुमार ने तीरंदाजी में मिक्स्ड-टीम कंपाउंड कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। इस जोड़ी ने इनवैलिड्स में इटली के माटेओ बोनासिना और एलेनोरा को 156-155 से हराया। साथ ही 2021 में बनाए गए तुर्किये के पैरालंपिक रिकॉर्ड की बराबरी भी की। पैरालंपिक में अपने दमदार प्रदर्शन के अलावा, शीतल ने 2022 एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण पदक और एक रजत और विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप 2023 में एक रजत पदक भी जीता है।
विज्ञापन
5 of 7
Mahindra Scorpio-N SUV
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N: जानिए इसकी खासियतें
Mahindra Scorpio-N कंपनी की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक है, जो पेट्रोल, डीजल और 4x4 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। यह Scorpio Classic (पुरानी पीढ़ी की स्कॉर्पियो) के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है और महिंद्रा ब्रांड के लिए बड़ी बिक्री संख्या में योगदान देती है। यह एसयूवी लैडर-फ्रेम चेसिस पर आधारित है, जबकि इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। जिन्हें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन
6 of 7
Mahindra Scorpio-N SUV
- फोटो : Mahindra
कैसे हैं फीचर्स
फीचर की बात करें तो इस एसयूवी में प्रोजेक्टर-लेंस हेडलैंप, LED DRL, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, छह एयरबैग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, इलेक्ट्रिक सनरूफ, लेदरेट सीटें, ABS, ESP, छह एयरबैग और बहुत कुछ मिलता है। महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की शुरुआती कीमत 15 लाख (एक्स-शोरूम) से कम है। जो टॉप वेरिएंट के लिए करीब 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
शीतल देवी ने अपने संघर्ष और अद्भुत प्रतिभा से यह साबित कर दिया कि इच्छाशक्ति और मेहनत से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। आनंद महिंद्रा द्वारा उन्हें Scorpio-N गिफ्ट करना न सिर्फ एक सम्मान की बात है, बल्कि यह उनके असाधारण सफर का एक और खूबसूरत पड़ाव है।