भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने और फंडिंग जुटाई है, जिससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन बढ़कर 5 बिलियन डॉलर हो गया है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह करीब 37 हजार करोड़ रुपये है।
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने और फंडिंग जुटाई है, जिससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन बढ़कर 5 बिलियन डॉलर हो गया है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह करीब 37 हजार करोड़ रुपये है। कंपनी ने एलान किया है कि उसने 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा धन राशि जुटाई हैं, जो लगभग 1,490.5 करोड़ रुपये है।
ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि उसने यह फंड Tekne Private Ventures (टेकने प्राइवेट वेंचर्स), Alpine Opportunity Fund (एल्पाइन ऑपर्च्युनिटी फंड), Edelweiss (एडलवाइस) और अन्यों से जुटाया है।
विज्ञापन
2 of 7
ओला सीईओ भाविश अग्रवाल
- फोटो : For Reference Only
ओला इलेक्ट्रिक के सह-संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने एक बयान में कहा, "ओला इलेक्ट्रिक भारत में ईवी क्रांति पैदा कर रही है और पूरी दुनिया के लिए भारत से अत्याधुनिक मैन्युफेक्चरिंग हो रही है।"
भाविश अग्रवाल ने आगे कहा, "अब तक का सबसे अच्छा स्कूटर ओला एस1 के साथ, हमने पूरे स्कूटर उद्योग को बदल दिया है और अब हम अपने इनोवेटिव उत्पादों को बाइक के साथ-साथ कारों सहित ज्यादा दोपहिया श्रेणियों में लाने की उम्मीद कर रहे हैं। मैं निवेशकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं और ईवी क्रांति को भारत से दुनिया तक ले जाने के लिए उनके साथ साझेदारी करने की आशा करता हूं।"
विज्ञापन
3 of 7
Ola Electric Scooter
- फोटो : Twitter/@bhash
ओला द्वारा पिछले साल सितंबर में फाल्कन एज, सॉफ्टबैंक और अन्य से 200 मिलियन डॉलर की और घोषणा करने के महीनों बाद यह लेटेस्ट फंडिंग आई है। उस वक्त ओला इलेक्ट्रिक का बाजार मूल्यांकन करीब 3 अरब डॉलर था। ओला इलेक्ट्रिक ने पहले टाइगर ग्लोबल और मैट्रिक्स इंडिया जैसे अन्य निवेशकों से फंडिंग जुटाई थी। पिछले साल जुलाई में, ओला इलेक्ट्रिक ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ 10 साल की अवधि के डेब्ट फाइनेंसिग (ऋण वित्तपोषण) समझौते की घोषणा की थी।
4 of 7
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
यह फंड ऐसे समय में आया है जब ओला इलेक्ट्रिक अपने S1 and S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटरों का उत्पादन बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये है। जबकि ज्यादा पावरफुल वैरिएंट S1 Pro की कीमत 1.30 लाख रुपये है।
विज्ञापन
5 of 7
Ola Electric Factory
- फोटो : Ola Electric
फंडिंग से ओला की 'फ्यूचरफैक्ट्री' की उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलने की संभावना है। जिसका लक्ष्य दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया मैन्युफेक्चरिंग प्लांट बनना है। यह प्लांट 10,000 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार देती है और विश्व स्तर पर सबसे बड़ी सिर्फ महिलाओं के लिए कारखाने में से एक है।
विज्ञापन
6 of 7
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लेकर काफी चर्चा रही और ग्राहकों में काफी दिलचस्पी देखी गई है। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सिर्फ 499 रुपये की मामूली राशि पर प्री-लॉन्च बुकिंग चालू की थी। कंपनी का दावा है कि उसे सिर्फ 24 घंटों के भीतर लगभग एक लाख बुकिंग हासिल हुई थी। हालांकि, 15 अगस्त को S1 और S1 Pro लॉन्च करने के बाद ओला इलेक्ट्रिक को अपने ग्राहकों तक स्कूटर की डिलीवरी शुरू करने में चार महीने लग गए।
Ola S1 ई-स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 121 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करता है। जबकि ज्यादा महंगा वैरिएंट S1 Pro फुल चार्जिंग पर लगभग 180 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करता है। भले ही इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज करीब 130 किलोमीटर है।