Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) के सह-संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्वीट किया कि निर्माता को उनके नए लॉन्च किए गए Ola S1 (ओला एस1) स्कूटर की 10,000 से ज्यादा यूनिट्स के लिए बुकिंग मिली है। ओला इलेक्ट्रिक के लाइनअप में इस समय सिर्फ दो इलेक्ट्रिक वाहन हैं- S1 और S1 प्रो हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे इलेक्ट्रिक कार जैसे नए वाहनों पर भी काम कर रहे हैं जो आने वाले वर्षों में लॉन्च हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Ola Electric S1
- फोटो : Ola Electric
लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, S1 और S1 Pro में कोई अंतर नहीं है। दोनों ही फ्यूचरिस्टिक हेडलैंप, एलईडी हेडलैंप, स्पेसियस अंडर-सीट स्टोरेज और चौड़ी सीट के साथ आते हैं। अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर भी हैं। S1 को पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है जबकि S1 Pro को 11 रंग विकल्पों में पेश किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
Ola Electric S1
- फोटो : Ola Electric
बैटरी और रेंज
तो फिर दोनों स्कूटरों में क्या फर्क है। मैकेनिकल तौर पर S1 और S1 Pro के बीच का काफी अंतर है। S1 में 3 kWh का छोटा बैटरी पैक है जबकि S1 Pro में 4 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है। S1 में 141 किमी की ARAI- प्रमाणित राइडिंग रेंज है और S1 Pro की ARAI- प्रमाणित रेंज 181 किमी है। कंपनी Ola S1 और S1 Pro के लिए क्रमशः 128 किमी और 170 की ट्रू रेंज का दावा करती है।
4 of 6
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
बैटरी चार्जिंग
छोटे बैटरी पैक के कारण, S1 का वजन भी S1 Pro से 4 किलोग्राम कम है, जो कि 121 किलोग्राम है। छोटे बैटरी पैक का मतलब है कि चार्जिंग का समय भी कम हो गया है। S1 Pro को फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लगता है जबकि S1 को 5 घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन
5 of 6
Ola Electric Scooter
- फोटो : Twitter
क्या है अंतर
दोनों स्कूटर में एक जैसा 5.5 kW इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। ओला इलेक्ट्रिक ने एस1 पर मोटर को थोड़ा अलग कर दिया है जिसके कारण इसके प्रदर्शन के आंकड़े कम हैं। S1 में हाइपर मोड और क्रूज कंट्रोल जैसे कुछ फीचर्स में भी कटौती की गई है।
कितनी है कीमत
Ola S1 की कीमत 99,999 रुपये और S1 Pro की कीमत 1,39,999 रुपये है। ये कीमतें FAME-II सब्सिडी लागू करने के बाद एक्स-शोरूम हैं। ज्यादा कीमत के लिए, ओला ज्यादा रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस और कुछ फीचर्स देती है।