टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप कंपनी Matter (मैटर) ने शनिवार को एलान किया कि वह 21 नवंबर 2022 को अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। ट्रेलवे और रोडवेज के लिए बिल्कुल सही, बाइक को सख्त प्रॉडक्ट टेस्टिंग के साथ ग्राउंड-अप नजरिए के साथ डिजाइन और इंजीनियर किया गया है। पूरी तरह से स्वदेशी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में भारत का पहला लिक्विड-कूल्ड बैटरी पैक होगा। सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए इसकी टेस्टिंग बहुत कड़ाई से की गई है।
विज्ञापन
2 of 6
L to R - Arun Pratap Singh, Saran Babu, Mohal Lalbhai and Kumar Prasad Telikepalli
- फोटो : Matter
आनेवाली नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल के शुरुआती बैच को कंपनी के अहमदाबाद में नए चांगोदर प्लांट में असेंबल किया जाएगा। 2,00,000 वर्ग फुट में फैले इस मैन्युफेक्चरिंग प्लांट हर साल 60,000 यूनिट्स का उत्पादन करेगी। इस प्लांट में उत्पादन को हर वर्ष 2,00,000 यूनिट्स तक बढ़ाया जा सकता है। आने वाले वर्षों में कंपनी सीधे तौर पर और अप्रत्यक्ष रूप से 1000 लोगों को रोजगार देगी।
विज्ञापन
3 of 6
Matter Logo
- फोटो : Matter
कंपनी अपने संभावित ग्राहकों को कनेक्टेड एक्सपीरियंस देने के मकसद के साथ अपने एक्सपीरियंस सेंटर और डीलरशिप मॉडल के जरिए एक सर्वव्यापी दृष्टिकोण के साथ बाजार में एंट्री करने की योजना बना रही है। डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क 4 चरणों में बनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत टियर 1 बाजारों से होगी, फिर पूरे भारत में।
4 of 6
Matter Drive 1.0 Liquid Cooled Motor
- फोटो : Matter
मैटर के ग्रुप फाउंडर और सीईओ मोहल लालभाई ने कहा, "हम अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक की आधिकारिक रिलीज की तारीख का एलान करते हुए रोमांचित हैं। हमें विश्वास है कि हमने सवारों के आनंद लेने के लिए अविश्वसनीय रूप से कुछ अद्वितीय बनाया है, और आखिर में इसे पूरी तरह से स्वदेशी बाइक के रूप में एक्शन में देखकर हमें खुशी हो रही है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की दुनिया में एक श्रेणी के रूप में मोटरसाइकिलों के लिए अभी बहुत बड़ा बाजार है और यह अभी काफी फलेगी-फूलगी। हमें अपने काम पर गर्व है और अब इसे उपभोक्ताओं को दिखाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।"
विज्ञापन
5 of 6
Matter Energy 1.0
- फोटो : Matter
मैटर के ग्रुप को-फाउंडर और सीओओ अरुण प्रताप सिंह ने कहा, "ईवी अभी भी शुरुआती चरण में है, और यह जरूरी है कि हम एक ऐसे सर्वव्यापी अनुभव में निवेश करें जो संभावित उपभोक्ताओं और बड़े ईवी उत्साही समुदाय के बीच लंबे समय तक ब्रांड आत्मीयता और विश्वास का निर्माण करे। हम अपने नेटवर्क भागीदारों के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को रिटेल एक्सपीरियंस के जरिए उभरती श्रेणी के बारे में और अधिक समझने में मदद मिल सके। हमारा मकसद बेस्ट कस्टमर एक्सपीरिसंय के लिए सभी टचप्वाइंट को ऑप्टिमाइज करना है, न कि सिर्फ बिक्री को बढ़ाना।"
लगभग चार वर्षों में मैटर ने एक इन-हाउस हाइपर-स्केलेबल टेक स्टैक बनाया है। जो मुख्य घटकों जैसे कि ड्राइवट्रेन, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी सिस्टम, चार्जर और कनेक्टेड एक्सपीरियंस पर ध्यान केंद्रित करता है। मैटर के वर्टिकली इंटीग्रेटेड नजरिए का नतीजा है कि इसे पांच पेटेंट हासिल हुए हैं। इन स्वीकृत पेटेंटों के अलावा, मैटर ड्राइव 1.0, पावरपैक, चार्जर, कंट्रोल्स और अन्य संबंधित टेक्नोलॉजी के लिए कई पेटेंट आवेदन पाइपलाइन में हैं।