Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
अब हटाए गए ट्वीट में, पवार ने आरोप लगाया कि उनके स्कूटर का फ्रंट व्हील सस्पेंशन से टूट गया और पीड़िता चलते स्कूटर से सामने जा गिरी। घटना पिछले हफ्ते हुई थी। ट्वीट ने सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया और अन्य यूजर्स ने Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के खराबी की अपनी घटनाओं को याद किया।
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने बयान में कहा, "हाल की घटना की हमारी प्रारंभिक जांच और हमारे विश्लेषण से पता चला है कि यह एक बहुत ही हाई इम्पैक्ट (उच्च प्रभाव) वाली सड़क दुर्घटना का मामला था। हम ग्राहक के संपर्क में हैं और परिवार को सभी जरूरी मदद पहुंचाई है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राइडर सुरक्षित है और ठीक हो रही है। ओला में, वाहन सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। ओला एस1 प्रो को सभी पहलुओं में गुणवत्ता पर ध्यान देने के साथ बनाया गया है और चुनौतीपूर्ण इलाकों और सभी मौसम की स्थितियों में 5 मिलियन किलोमीटर से ज्यादा की टेस्टिंग की गई है।"
यह भी पढ़ें: Ola S1 Pro: एक बार फिर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट सस्पेंशन टूटा, डिलीवरी के बाद चला रहा था ग्राहक