फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric: कम नहीं हुई ओला की मुश्किलें, खराब सर्विस, उत्पाद मानकों को लेकर सीसीपीए करेगी जांच, जानें डिटेल

Fri, 15 Nov 2024 01:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की एक शाखा, राष्ट्रीय प्रमाणन एजेंसी बीआईएस (BIS) को वैधानिक केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) द्वारा यह जांच करने के लिए कहा गया है कि क्या ईवी निर्माता ने बड़ी संख्या में मिलने वाली शिकायतों का समाधान किया है या नहीं। साथ ही, इसकी भी जांच होगी कि ग्राहक सेवाओं और उत्पादों से संबंधित मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
Bhavish Aggarwal, CEO, Ola - फोटो : Ola
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) पिछले कई महीनों से अपनी कथित खराब आफ्टर सेल्स सर्विस (बिक्री के बाद की सेवा) और असंतुष्ट ईवी ग्राहकों द्वारा उठाए गए अन्य मुद्दों को लेकर जांच के घेरे में है। उपभोक्ता निगरानी संस्था केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अब ओला इलेक्ट्रिक में सर्विस स्टैंडर्ड (सेवा मानक) और उत्पाद से संबंधित मुद्दों की जांच करने का फैसला किया है। 

यह फैसला ईवी निर्माता, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में भारत की सबसे बड़ी निर्माता को उपभोक्ता अधिकारों के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार प्रथाओं को लेकर कारण बताओ नोटिस भेजे जाने के कुछ हफ्ते बाद आया है।
विज्ञापन

2 of 5
Ola Electric Scooter - फोटो : PTI
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने पुष्टि की है कि CCPA ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से खराब सेवा और उत्पाद के आरोपों की विस्तृत जांच करने को कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, संपर्क करने पर ओला इलेक्ट्रिक ने इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन

3 of 5
Ola Electric Scooter - फोटो : X/@PrathameshDaga
ओला ने दावा किया कि 99% शिकायतों का समाधान हो गया है
पिछले महीने, ओला इलेक्ट्रिक ने दावा किया था कि उसने 10,644 ग्राहक शिकायतों में से 99 प्रतिशत से ज्यादा का समाधान कर दिया है। जिसके लिए CCPA ने इसके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था। ईवी निर्माता ने कहा था कि शिकायतों को CCPA द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक हल कर दिया गया था। 

4 of 5
Ola Electric Scooter - फोटो : X/@bhash
इसने यह भी कहा था कि ग्राहकों द्वारा उठाई गई ज्यादातर शिकायतें मामूली थीं। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और संस्थापक भाविश अग्रवाल ने कहा था, "वास्तव में दो-तिहाई मामले ढीले पुर्जों या इस्तेमाल किए गए जाने वाले सॉफ्टवेयर से ग्राहकों का परिचित नहीं होना जैसी मामूली समस्याएं हैं।" 

हालांकि, जब नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (एनसीएच) कॉल एजेंटों ने उपभोक्ताओं के एक रैंडम सैंपल से संपर्क किया, तो उन्होंने पाया कि लगभग 79.2 प्रतिशत उपभोक्ता कंपनी की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ola S1 Air Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ओला की बाजार हिस्सेदारी
ओला इलेक्ट्रिक वर्तमान में भारत में अग्रणी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 30 प्रतिशत है। ईवी निर्माता अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के तीन वर्जन बेचता है जिसमें S1 X, S1 Air और S1 Pro शामिल हैं। बिक्री और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश में इन सभी मॉडलों को इस सीजन में रियायती दरों पर पेश किया गया है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने इस साल अगस्त में अपना पहला आईपीओ लॉन्च किया था। हालांकि, चल रहे विवाद के बीच इसके शेयर की कीमतों के साथ-साथ बाजार हिस्सेदारी में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें