फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cab Fare: ओला, उबर ने सरकारी नोटिस पर दी प्रतिक्रिया, फोन मॉडल-आधारित मूल्य निर्धारण में भेदभाव से किया इनकार

Sat, 25 Jan 2025 08:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र द्वारा ओला और उबर को स्मार्टफोन आधारित "भिन्न मूल्य निर्धारण" पर नोटिस भेजे जाने पर, कैब एग्रीगेटर्स ने उन आरोप को खारिज कर दिया है। और कहा कि वे उपयोगकर्ता के फोन मॉडल के आधार पर किराया निर्धारित नहीं करते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
ओला-उबर ने सीसीपीए की नोटिस पर दी प्रतिक्रिया - फोटो : ANI
केंद्र द्वारा ओला और उबर को स्मार्टफोन आधारित "भिन्न मूल्य निर्धारण" पर नोटिस भेजे जाने के एक दिन बाद, कैब एग्रीगेटर्स ने उन आरोप को खारिज कर दिया। और कहा कि वे उपयोगकर्ता के फोन मॉडल के आधार पर किराया निर्धारित नहीं करते हैं।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को उन्हें नोटिस भेजकर उन रिपोर्टों पर स्पष्टीकरण मांगा था। जिनमें आरोप लगाया गया था कि कैब एग्रीगेटर्स एक ही यात्रा के लिए इस आधार पर अलग-अलग किराया लेते हैं कि ग्राहक ने किस फोन ने यात्रा बुक की है- आईफोन या एंड्रॉइड डिवाइस।
विज्ञापन

2 of 4
ओला केब्स - फोटो : ola cabs
ओला और उबर ने क्या कहा? 

ओला के प्रवक्ता ने क्या कहा
आरोपों को खारिज करते हुए कैब एग्रीगेटर्स ने कहा कि वे इस मुद्दे के बारे में किसी भी "गलतफहमी" को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

ओला ने कहा कि कंपनी के पास सभी ग्राहकों के लिए एक "समान मूल्य निर्धारण संरचना" है। ओला ने एक बयान में कहा, "हम समान सवारी के लिए उपयोगकर्ता के सेलफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं।"

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "हमने सीसीपीए को यह स्पष्ट कर दिया है, और हम इस संबंध में किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करेंगे।"
विज्ञापन

3 of 4
OLA UBER PRICE - फोटो : अमर उजाला
उबर के प्रवक्ता ने क्या कहा
एक बयान में, उबर के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी सवार के फोन निर्माता के आधार पर कीमतें निर्धारित नहीं करती है।

प्रवक्ता ने कहा, "हम किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए CCPA के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।" 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एपल और गूगल ने अभी तक इस मामले पर टिप्पणी के लिए उसके अनुरोधों का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन

4 of 4
Taxi - फोटो : Freepik
'भिन्न मूल्य निर्धारण' पर सरकार ने क्या कहा? 
उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि सीसीपीए ने राइड बुक करने के लिए "भिन्न मूल्य निर्धारण" पर कैब एग्रीगेटर्स को नोटिस जारी किया है। उन्होंने आगे कहा कि वह सीसीपीए से खाद्य वितरण और ऑनलाइन टिकट-बुकिंग एप सहित अन्य क्षेत्रों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कथित समान प्रथाओं पर भी गौर करने के लिए कहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें