भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग एक असाधारण बदलाव देख रहा है। जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल और सीएनजी से चलने वाले वाहन हाल ही में लॉन्च किए गई गाड़ियों में अहम स्थान पर हैं।
भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग एक असाधारण बदलाव देख रहा है। जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल और सीएनजी से चलने वाले वाहन हाल ही में लॉन्च किए गई गाड़ियों में अहम स्थान पर हैं।
फिलिप कैपिटल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ये वैकल्पिक ईंधन वाहन तेजी से यात्री और दोपहिया दोनों सेगमेंट को नया रूप दे रहे हैं। जो उपभोक्ता और उद्योग की प्राथमिकताओं में बड़े बदलाव का संकेत है।
विज्ञापन
2 of 7
Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाल ही में दिल्ली में संपन्न भारत मोबिलिटी ऑटो ओईएम एक्सपो में भी वाहन निर्माताओं की रणनीतियों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला। जिसमें वैकल्पिक ईंधन वाहनों पर जोर दिया गया।
इसमें कहा गया है, "भारत मोबिलिटी ऑटो ओईएम एक्सपो ने वैकल्पिक ईंधन वाहनों की ओर वाहन निर्माताओं के ध्यान में एक महत्वपूर्ण बदलाव का खुलासा किया है। यात्री और दोपहिया दोनों सेगमेंट के लिए इलेक्ट्रिक वाहन, फ्लेक्स-फ्यूल और सीएनजी मॉडल लॉन्च किए गए।"
विज्ञापन
3 of 7
Tata Punch Flex Fuel
- फोटो : Tata Motors
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ऑटोमोटिव क्षेत्र में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की संभावना है। जो एसयूवी, इलेक्ट्रिक वाहनों और हाइब्रिड मॉडलों की बढ़ती लोकप्रियता से प्रेरित है। वाहन निर्माता इन क्षेत्रों में कई मॉडल लॉन्च करने की सक्रिय रूप से योजना बना रहे हैं। ताकि बाजार की बदलती मांगों को पूरा किया जा सके।
उद्योग में चल रहे प्रीमियमीकरण के ट्रेंड ने प्रतिस्पर्धी कीमतों पर शानदार डिजाइन भी पेश किए हैं। जिससे नए मॉडलों का आकर्षण और बढ़ गया है।
4 of 7
BMW iX1 LWB Electric Car
- फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
रिपोर्ट की एक मुख्य बात यह है कि प्रमुख वाहन निर्माता ईवी अपनाने से जुड़ी चिंताओं को दूर करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। हाई अपफ्रंट कॉस्ट (उच्च अग्रिम लागत), ड्राइविंग-रेंज चिंता और सीमित चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दों को समाधान इनोवेटिव सॉल्यूशंस (अभिनव समाधानों) और बेहतर मॉडल्स के जरिए किया जा रहा है। इन प्रयासों से ग्राहकों का विश्वास बढ़ने और शोरूम में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 7
Mercedes-Benz Concept CLA at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
इसके अलावा, प्रीमियमाइजेशन के ट्रेंड की वजह से औसत बिक्री मूल्य में इजाफा होने की संभावना है। जिससे समग्र बाजार को लाभ होगा। इसने कहा, "हमारा मानना है कि इन नए लॉन्च से न सिर्फ शोरूम में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। बल्कि प्रीमियमाइजेशन के कारण औसत बिक्री मूल्य में भी बढ़ोतरी होगी।"
विज्ञापन
6 of 7
Porsche Taycan Facelift 2025
- फोटो : Amar Sharma
बता दें है कि आगामी कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी (CAFE-3) मानदंडों ने ईवी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को तेज कर दिया है। जिससे वाहन निर्माता एडवांस्ड और एनर्जी-एफिशिएंट (ऊर्जा-कुशल) वाहन पेश करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
एसयूवी और इलेक्ट्रिक वाहनों के अग्रणी होने के साथ, भारतीय मोटर वाहन उद्योग एक नए युग की शुरुआत करने जा रहा है। हाइब्रिड वाहनों के भी लोकप्रिय होने की उम्मीद है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध विकल्पों की विविधता बढ़ेगी। चूंकि ये रुझान जारी हैं, इसलिए भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार का भविष्य रोमांचक और टिकाऊ दोनों नजर आ रहा है।