Nissan Tekton Launch: निसान ने भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज एसयूवी टेक्टॉन लॉन्च कर दी है। इसमें लेवल-2 ADAS से लेकर पैनोरमिक सनरूफ तक कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके वेरिएंट्स, इंजन और फीचर्स के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन
1 of 7
निसान टेक्टॉन भारत में लॉन्च
- फोटो : amarujala.com
Nissan Tekton Features: मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अब मुकाबला काफी तेज होने वाला है। आज यानी नौ जुलाई को निसान की टर्बो-पेट्रोल इंजन, प्रीमियम फीचर्स और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ नई टेक्टॉन एसयूवी भारत में दस्तक दे चुकी है। आकर्षक कीमतों और छह वेरिएंट्स के बड़े लाइनअप के साथ आई यह एसयूवी आज से ही बुकिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने अभी इसके हाइब्रिड इंजन का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
2 of 7
निसान टेक्टॉन
- फोटो : nissan
दो टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प
निसान टेक्टॉन को दो बेहतरीन टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स और शानदार माइलेज दावों के साथ पेश किया गया है।
इसका पहला विकल्प 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 99 bhp की पावर और 166 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो 19.5 kmpl का माइलेज देने का दावा करता है।
वहीं, ज्यादा पावर पसंद करने वालों के लिए दूसरा विकल्प 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 160 bhp की ताकत और 280 Nm का भारी टॉर्क देता है। इस वेरिएंट में ग्राहकों को छह-स्पीड मैनुअल (MT) गियरबॉक्स के साथ 17.8 kmpl और 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 18.5 kmpl का बेहतरीन माइलेज विकल्प मिलता है।
विज्ञापन
3 of 7
निसान टेक्टॉन
- फोटो : nissan
डिजाइन और डाइमेंशन कैसा है?
रोड प्रेजेंस के मामले में भी यह कार एकदम शानदार है। इसका फ्रंट डिजाइन निसान की आइकॉनिक और ग्लोबल एसयूवी निसान पेट्रोल से प्रेरित है। इसी वजह से इसे बेबी पेट्रोल भी कहा जा रहा है।
लुक: 18-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ मॉडर्न कनेक्टेड टेल लैंप्स के साथ यह टेक्टॉन काफी आकर्षित दिखती है।
साइज: इसकी कुल लंबाई 4.3 मीटर है और इसका व्हीलबेस 2.6 मीटर का है, जिससे केबिन के अंदर बेहतरीन स्पेस मिलता है।
बूट स्पेस: इसमें नॉर्मल कंडीशन में 518 लीटर का विशाल बूट स्पेस मिलता है, जिसे रियर सीट्स को फोल्ड करके 1789 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। यह कार ग्राहकों के लिए छह सिंगल-टोन और 5 ड्यूल-टोन खूबसूरत कलर्स में उपलब्ध है।
4 of 7
निसान टेक्टॉन भारत में लॉन्च
- फोटो : nissan
नई निसान टेक्टॉन में कौन-कौन से फीचर्स हैं?
फीचर्स और सुरक्षा के साथ कंपनी ने किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया है। इसमें एक से बढ़कर एक जबरदस्त फीचर है। अगर आप इसके टॉप-एंड वेरिएंट Tekna+ को चुनते हैं, तो आपको ऐसे फीचर्स मिलेंगे कि आपका सफर एकदम सुकून भरा और आरामदायक हो सकता है।
इंफोटेनमेंट: गूगल इंटीग्रेशन के साथ 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर के लिए 10.25 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
कम्फर्ट: पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट, शानदार एम्बियंट लाइटिंग और प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलता है।
ड्राइविंग असिस्ट: मुश्किल रास्तों और पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा और दुर्घटनाओं से बचाने के लिए लेवल-2 ADAS तकनीक भी है।
विज्ञापन
5 of 7
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग का दावा
- फोटो : nissan
क्या यह गाड़ी सुरक्षित है?
हां...कंपनी का दावा है कि इसमें सुरक्षा को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। रेनो डस्टर की तरह ही टेक्टन को भी BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और चाइल्ड सीट के लिए ISOFIX जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
निसान टेक्टॉन
- फोटो : nissan
वेरिएंट्स और कीमत के बारे में
कंपनी का कहना है कि इसकी कीमतों को ग्राहकों को ध्यान में रखकर तय किया गया है। इसके हर वेरिएंट की कीमतों आपको अंतर देखने को मिल सकता है।
जैसे कि अगर आप इसका बेस मॉडलर विसिया (Visia) चुनते हैं, तो इसकी कीमत 10.49 लाख Visia+ की कीमत 11.14 लाख रुपये हो सकती है।
एसेंटा (Acenta) की कीमत 11.79 लाख रुपये रखी गई है। इसी इंजन विकल्प में इसके बड़े वेरिएंट्स एन-कनेक्टा (N-Connecta) की कीमत 13.69 लाख, टेकना की कीमत 15.39 लाख और टॉप-एंड टेकना + की कीमत 16.49 लाख तय की गई है।
दूसरी ओर, ज्यादा पावरफुल 1.3T (280) इंजन वेरिएंट्स की बात करें तो इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों के विकल्प मिलते हैं। इसके तहत एन-कनेक्टा MT और एसेंटा DCT दोनों की कीमत ₹14.99 लाख है।
वहीं, टेकना एमटी और एन-कनेक्टा डीसीटी (Tekna MT और N-Connecta DCT) दोनों की कीमत करीब 16.39 लाख से शुरू होकर 16.49 लाख रुपये तक जाती है। इस दमदार इंजन के सबसे प्रीमियम वेरिएंट्स (Tekna DCT) की कीमत 17.79 लाख और सबसे महंगे वेरिएंट (Tekna+ DCT) की कीमत 18.59 लाख रुपये रखी गई है।
किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?
भारतीय बाजार में निसान टेक्टॉन की सीधी टक्कर इस सेगमेंट की लीडर्स ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस से हो सकती है। इसके अलावा यह अपनी ही सिस्टर कार रेनो डस्टर, मारुति ग्रांड विटारा, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर और हाल में पेश हुई टाटा कर्व से हो सकती है।