Nissan India (निसान इंडिया) ने चेन्नई में अपने रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (RNAIPL) प्लांट से Magnite (मैग्नाइट) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की 50,000वीं यूनिट को रोल आउट किया है। मैग्नाइट पहला वैश्विक उत्पाद था जिसे ब्रांड के निसान नेक्स्ट ट्रांसफॉर्मेशन प्लान के तहत लॉन्च किया गया था। कार निर्माता 15 वैश्विक बाजारों में मेड-इन-इंडिया मॉडल का निर्यात करता है।
विज्ञापन
2 of 9
Nissan Magnite's 50,000-unit rolled out from brand's Chennai plant
- फोटो : Nissan
15 देशों में होती है निर्यात
चेन्नई में उत्पादन प्लांट से मॉडल को 15 देशों में निर्यात किया जा रहा है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया में पेश किए जाने के बाद, Nissan Magnite सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी अब नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, ब्रुनेई, युगांडा, केन्या, सेशेल्स, मोजाम्बिक, जाम्बिया, मॉरीशस, तंजानिया और मलावी जैसे देशों में भी बिक्री की जाती है।
विज्ञापन
3 of 9
Nissan Magnite's 50,000-unit rolled out from brand's Chennai plant
- फोटो : Nissan
कंपनी का उत्साह
निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि निसान मैग्नाइट को एसयूवी उत्साही लोगों को एक प्रीमियम अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया था। श्रीवास्तव ने कहा, "निसान मैग्नाइट के लिए प्यार अभूतपूर्व है क्योंकि यह भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा सम्मानित निसान वाहन है, जिसमें निसान की वैश्विक एसयूवी डीएनए और प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करने वाली एक लाख से ज्यादा बुकिंग के साथ मजबूत ग्राहक मांग है।" निसान मोटर इंडिया के अध्यक्ष सिनान ओजकोक ने कहा, "मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड" एसयूवी निसान की वैश्विक परिवर्तन रणनीति के तहत एक मुख्य मॉडल रहा है।"
4 of 9
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
इंजन और पावर
निसान मैग्नाइट दो इंजन विकल्पों के साथ आती है। निसान मैग्नाइट को दिसंबर 2020 में दो पेट्रोल इंजन विकल्पों, 1.0-लीटर B4D नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर HRA0 टर्बो-पेट्रोल के साथ लॉन्च किया गया था। यह कार डीजल इंजन के साथ उपलब्ध नहीं है।
पेट्रोल इंजन का पहला ऑप्शन 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 71 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 99 bhp का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन यूनिट और एक एक्सट्रॉनिक सीवीटी गियरबॉक्स के साथ भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 9
Nissan Magnite Interior
- फोटो : Nissan
मिलते हैं शानदार फीचर्स
मैग्नाइट एसयूवी के एक्सटीरियर में 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील, और LED DRL के साथ एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। इस एसयूवी में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार के टॉप मॉडल में एक वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, जेबीएल स्पीकर, LED स्कफ प्लेट, एंबिएंट लाइटिंग और पडल लैंप जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 9
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
किफायती एसयूवी
शुरुआत में मैग्नाइट के प्रतिस्पर्धी कीमत के कारण सेगमेंट 'हिल गई' थी। मैग्नाइट को बेस वेरिएंट के लिए 5 लाख रुपये से कम में लॉन्च किया गया था। हालांकि, बाद में इसकी कीमतों में बदलाव किया गया है। इस समय, मैग्नाइट की एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख से शुरू होती है और हायर वैरिएंट्स के लिए 10 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से थोड़ी ज्यादा तक जाती है।
विज्ञापन
7 of 9
Nissan Magnite Global NCAP crash test
- फोटो : Global NCAP
4-स्टार सेफ्टी रेटिंग
पिछले महीने निसान मैग्नाइट ने ग्लोबल एनसीएपी द्वारा एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की थी। वाहन निर्माता ने साझा किया कि यह मेड-इन-इंडिया एसयूवी कई तरह की ड्राइविंग स्थितियों में सुरक्षा देने में सक्षम है, जो सिटी ट्रैफिक में यात्रा करने से लेकर घुमावदार पहाड़ी ढलानों तक हो सकती है।
8 of 9
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
मुकाबला
भारतीय कार बाजार में Nissan Magnite का मुकाबला Kia Sonet (किआ सोनेट), Renault Kiger (रेनो काइगर), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा,), Toyota Urban Cruiser (टोयोटा अर्बन क्रूजर) और Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी300) जैसी कारों से है।
वर्चुअल सेल्स एडवाइजर
मैग्नाइट को सब्सक्रिप्शन-आधारित मॉडल में भी पेश किया जाता है। इस एसयूवी को निसान के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदने का विकल्प भी मौजूद है। निसान इंडिया ने हाल ही में मैग्नाइट एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए अपनी नई वर्चुअल सेल्स एडवाइजर शुरू करने की घोषणा की है।