फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan Magnite CNG: निसान मैग्नाइट सीएनजी हुई लॉन्च, रेट्रोफिटमेंट किट के साथ होगी उपलब्ध, जानें कीमत-फीचर्स

Wed, 28 May 2025 04:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निसान ने भारत में अपनी पॉपुलर एसयूवी मैग्नाइट का सीएनजी वर्जन लॉन्च कर दिया है। लेकिन इसमें एक दिलचस्प बात ये है कि इस कार में सीएनजी किट फैक्ट्री से फिट नहीं आती।
विज्ञापन
1 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Nissan Motor India
निसान ने भारत में अपनी पॉपुलर एसयूवी मैग्नाइट का सीएनजी वर्जन लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7 लाख रुपये से कुछ कम रखी गई है। लेकिन इसमें एक दिलचस्प बात ये है कि इस कार में सीएनजी किट फैक्ट्री से फिट नहीं आती। बल्कि इसे बाद में डीलरशिप या सरकार से मान्यता प्राप्त फिटमेंट सेंटरों पर लगवाया जाएगा।

Nissan Magnite CNG: किट दे रहा है थर्ड पार्टी
निसान ने बताया कि इस सीएनजी किट को मोटोजेन नाम की कंपनी ने तैयार किया है। जो पूरी तरह भारत सरकार के नियमों के अनुरूप है। यह कंपनी ही किट के सभी पार्ट्स पर वारंटी भी देगी। इस किट में 12 किलोग्राम की एक सिंगल सीएजी सिलेंडर दी जाएगी। यह सुविधा देशभर में धीरे-धीरे लागू की जाएगी, ताकि पर्यावरण के प्रति जागरूक ग्राहक इसे अपना सकें।

यह भी पढ़ें - Road Accidents: इस भारतीय राज्य में 2025 में अब तक हुईं 13,000 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं, जिनमें लगभग 7,700 मौतें दर्ज
विज्ञापन

2 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Nissan Motor India
Nissan Magnite CNG: पहले किन राज्यों में मिलेगी CNG किट?
पहले चरण में 7 राज्यों - दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक में निसान के ग्राहक निसान की अधिकृत डीलरशिप से सीएनजी किट इंस्टॉल करा सकेंगे। कुछ समय बाद दूसरे चरण में पूरे इसे बाकी राज्यों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Nissan Magnite CNG: सीएनजी किट की कीमत कितनी है?
अगर आप मैग्नाइट में सीएनजी किट लगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक्स्ट्रा 75,000 रुपये खर्च करने होंगे। यानी जो भी वेरिएंट आप लेंगे, उसमें यह किट अतिरिक्त कीमत में मिलेगी। फिलहाल मैग्नाइट की 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन वाली रेंज करीब 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कुछ ज्यादा से शुरू होकर करीब सवा 9 लाख रुपये तक जाती है। 

यह भी पढ़ें - Car Features: भारतीय कार खरीदारों को चाहिए ये 5 जरूरी फीचर्स, ADAS और 6 एयरबैग नहीं हैं लिस्ट में टॉप पर
विज्ञापन

3 of 7
Nissan Magnite 2024 - फोटो : Nissan
Nissan Magnite CNG: इंजन और गियरबॉक्स
सीएनजी का ऑप्शन फिलहाल सिर्फ निसान मैग्नाइट के 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ही मिलेगा, और वह भी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ। हालांकि कंपनी ने अब तक इसके पावर और माइलेज के आंकड़े आधिकारिक रूप से नहीं बताए हैं। लेकिन यह तय है कि सीएनजी वर्जन की पावर पेट्रोल वर्जन से थोड़ी कम होगी। जबकि माइलेज यानी ईंधन बचत ज्यादा होगी, जैसा कि ज्यादातर सीएनजी गाड़ियों में होता है।

यह भी पढ़ें - Terra Kyoro+: जापानी कंपनी ने भारत में लॉन्च किया टेरा क्योरो प्लस इलेक्ट्रिक ऑटो, 200 किमी है रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

4 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
Nissan Magnite CNG: कैसे हैं फीचर्स
2024 मॉडल की मैग्नाइट में वही सारे फीचर्स मिलते रहेंगे, जैसे 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जिसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट है, 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और USB टाइप-C पोर्ट्स। हालांकि इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Rain Driving Tips: भारी बारिश के कारण शहरी रास्तों में जलभराव, लबालब पानी भरी सड़कों पर कैसे करें ड्राइविंग, जानें जरूरी टिप्स
विज्ञापन

5 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
Nissan Magnite CNG: सुरक्षा के मामले में भी शानदार
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके अलावा हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, मज़बूत बॉडी स्ट्रक्चर, और व्हीकल डायनामिक कंट्रोल (VDC) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही, अब इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Largest Road Infrastructure: दुनिया के सबसे बड़े रोड नेटवर्क वाले पांच देश, जानें भारत की रैंकिंग
विज्ञापन

6 of 7
Saurabh Vatsa, MD, Nissan Motor India - फोटो : Nissan Motor India
Nissan Magnite CNG: कंपनी की उम्मीदें
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, "नई निसान मैग्नाइट हम सभी के लिए उल्लेखनीय मॉडल है और इसने हमें भारत में सफलता की कहानी लिखने में मदद की है। ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लक्ष्य के साथ अब निसान के डीलर्स सरकार द्वारा प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट के रूप में अल्टरनेट फ्यूल ऑप्शन दे सकेंगे। यह सुविधा ग्राहकों को अधिकृत फिटमेंट सेंटर्स के माध्यम से प्रदान की जाएगी। हमें विश्वास है कि इस कदम से लोकप्रिय एसयूवी की वैल्यू बढ़ेगी और यह एसयूवी ज्यादा व्यावहारिक बनेगी।"

यह भी पढ़ें - Volkswagen Golf GTI: फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई परफॉर्मेंस हैचबैक भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nissan Magnite SUV Car Export - फोटो : Nissan
बढ़ती वैश्विक पहुंच
नई निसान मैग्नाइट एसयूवी का बोल्ड एवं स्टाइलिश डिजाइन, 20 से ज्यादा फर्स्ट एवं बेस्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स और 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पसंदीदा विकल्प बनाते हैं। बोल्ड रोड प्रजेंस, प्रीमियम फीचर्स और बढ़ती वैश्विक पहुंच के साथ नई निसान मैग्नाइट इस समय 65 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। इनमें राइट हैंड ड्राइव और लेफ्ट हैंड ड्राइव, दोनों बाजार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Monsoon Bike Riding Tips: मानसून में बाइक चलाने की तैयारी कैसे करें? हर राइडर के लिए जरूरी टिप्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें