फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan कंपनी ने बंद की ये कारें, इनमें से एक कार के रणबीर कपूर रह चुके हैं ब्रांड एंबेसडर

Mon, 11 May 2020 01:01 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Nissan Micra Ranbir Kapoor - फोटो : Social Media
जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Nissan ने अपनी वेबसाइट से Micra, Micra Active और Sunny को अपनी भारतीय वेबसाइट से हटा दिया है। माना जा रहा है कि कंपनी ने इन मॉडल्स को बंद कर दिया है। वहीं वर्तमान में वेबसाइट पर सिर्फ दो कारें उपलब्ध हैं। जिनमें BS6 Kicks और GT-R है। इन दोनों कारों को कंपनी जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि रणबीर कपूर निसान माइक्रा के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
nissan micra active

Micra Activa में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन

बता दें कि Micra Activa में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो कि 67 बीएचपी की पावर और 104 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया था। वहीं Micra में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है मिलता है, जो 76 बीएचपी की पावर और 160 एनएम का टार्क जनरेट करता है। साथ ही इसमें CVT का भी विकल्प दिया गया है। वहीं इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 63 बीएचपी की पावर और 160 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Nissan Sunny Black

Sunny में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन

वहीं Sunny की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 98 बीएचपी की पावर और 134 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस मॉडल में भी सीवीटी का विकल्प दिया गया है। वहीं इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 85 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया था।

4 of 5
Nissan kicks

आ रही है BS6 किक्स

वहीं भारतीय बाजार में जल्दी ही बीएस6 इंजन के साथ Nissan Kicks लॉन्च होने जा रही है। कंपनी का कहना है कि यह गाड़ी अपने सेगमेंट में सबसे दमदार इंजन के साथ बाजार में उतरेगी। Nissan Kicks की टक्कर बाजार में ह्यूंदै क्रेटा (Hyundai Creta) और किआ सेल्टॉस (Kia Seltos) जैसी एसयूवी से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nissan Kicks - फोटो : Nissan

नई किक्स होगी ताकतवर

इस नई कार में 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 153 बीएचपी की पावर और 254 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा, जबकि 2020 Hyundai Creta और Kia Seltos में 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 138 बीएचपी और 242 एमएम का टार्क मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें