फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seat Belt: भविष्य की कारों में हो सकती है अत्याधुनिक सीट-बेल्ट तकनीक, जानें डिटेल्स

Wed, 23 Aug 2023 09:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Car Seat Belt - फोटो : For Reference Only
ऐसा कहा जाता है कि जब ड्राइविंग या कार चलाते समय किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है तो वाहन में सवार लोगों की सुरक्षा सबसे पहले सीटबेल्ट से सुनिश्चित होती है। दुनिया भर में पिछले कुछ वर्षों में सड़क सुरक्षा और वाहन सुरक्षा में तेजी से नई टेक्नोलॉजी और नियमों का समावेश हो रहा है। अमेरिका सबसे बड़ी वाहन आबादी वाले प्रमुख देशों में से एक है और देश में हर साल बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Seat Belt - फोटो : For Reference Only
चोटों को कम करने और कार सवारों की मौतों को रोकने के लिए, राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (एनएचटीएसए) ने यात्री कारों, ट्रकों, ज्यादातर बसों और 4,535 किग्रा. कुल वजन वाले मल्टीपर्पस यात्री वाहनों सहित सभी वाहनों में सीट बेल्ट अलार्म सिस्टम अनिवार्य करने का प्रस्ताव दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Seat Belt - फोटो : For Reference Only
अमेरिका की इस टॉप सड़क सुरक्षा एजेंसी का प्रस्तावित नियम मौजूदा सीटबेल्ट वार्निंग सिस्टम का विस्तार करना चाहता है, जिसमें चालक की सीट और सामने बैठे यात्री और पीछे बैठे यात्रियों सहित अन्य यात्रियों के लिए दृश्य और श्रव्य अलर्ट की जरूरत होती है। दिलचस्प बात यह है कि एनएचटीएसए का यह प्रस्ताव भारत सरकार द्वारा देश में पीछे बैठने वाले के लिए सीटबेल्ट बांधना अनिवार्य करने के बाद आया है। एनएचटीएसए द्वारा प्रस्तावित नए नियम के साथ, भविष्य की कारें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑडियो के साथ एक विजुअल अलर्ट (दृश्य चेतावनी) देंगी जब तक कि कार में सभी लोग अपनी सीट बेल्ट नहीं बांध लेते।

4 of 5
Seat Belt - फोटो : For Reference Only
यह ऑटोमोटिव सुरक्षा नियमों और वाहन सुरक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एक बड़ा कदम होगा। दुर्घटनाओं की स्थिति में सीटबेल्ट का चोटों को कम करने का एक साबित किया हुआ ट्रैक रिकॉर्ड है। एनएचटीएसए का अनुमान है कि प्रस्तावित टेक्नोलॉजी सालाना लगभग 300 गैर-घातक चोटों और 100 से ज्यादा मौतों को रोक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Seat Belt - फोटो : For Reference Only
दिलचस्प बात यह है कि यह प्रस्ताव यह भी दर्शाता है कि सीटबेल्ट के इस्तेमाल में महत्वपूर्ण प्रगति और उसके कारण बढ़ी हुई सुरक्षा के बावजूद, अभी भी सुधार की गुंजाइश है, खासकर पीछे की सीट पर बैठने वालों में, जहां लोग आमतौर पर सीटबेल्ट नहीं पहनते हैं। एक ऑडियो-विजुअल अलर्ट पीछे बैठने वालों के लिए सीट बेल्ट पहनने को और ज्यादा व्यावहारिक बना देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें